घर के अंदर रोता रहा मासूम, बाहर नशेबाज पिता ने पीट-पीटकर मां को मार डाला, 3 साल पहले हुई थी लव मैरिज
हमीरपुर में एक शख्स ने मामूली विवाद में राड से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर शव को बरामद किया।

यूपी के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने मामूली विवाद में राड से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। वहीं, बाहर मासूम बच्चा रोता रहा। दोनों की तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। उधर, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर शव को बरामद किया।
ये घटना कम्हरियां गांव का है। मुईनुद्दीन व उसकी पत्नी रोशनी का तीन साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते शादी हुई थी। दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था, रोशनी के एक तीन साल का बच्चा है। रोशनी का मायका मौदहा कस्वा में है, बीती देर रात किसी बात को लेकर मुइनुद्दीन व उसकी पत्नी से विवाद हो गया। तभी पति मुइनुद्दीन ने पत्नी रोशनी को राड से सर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और ताला जड़ कर भाग गया। जब रोशनी काफी देर तक घर से बाहर नही निकली तो लोगों को शंका हुई। वही तीन साल का लड़का घर के अन्दर रो रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा तुड़वाया तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए। रोशनी की हत्या की सूचना आग की तरह फैल गई और कुछ समय में घटना स्थल पर हजारों महिला पुरुषों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीमें गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फील्ड यूनिट ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर साक्ष्य संकलित किए।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता और सीओ सदर राजेश कमल ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। बीते लगभग तीन साल पहले ही रोशनी की शादी हुई थी। जबकि मृतका रोशनी अपने पीछे एक मासूम बच्चे को रोता बिलखता छोड़ गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि घर के अंदर लोहे के राड से हत्या की गई है आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




साइन इन