CHC अधीक्षक का 'अश्लील ऑडियो' लीक, महिला कर्मचारी ने दर्ज कराया यौन उत्पीड़न का केस
सुलतानपुर में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। सीएचसी में अधीक्षक रहे पर उनकी ही महिला सहयोगी ने यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। विभागीय जांच पहले से लंबित थी, लेकिन अब महिला कर्मचारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूपी के सुलातनपुर के सीएचसी में अधीक्षक के पद पर तैनात रहे डॉक्टर अनिल पर यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में महिला कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पूर्व पीड़िता ने अधीक्षक के खिलाफ प्रार्थना पत्र सीएमओ को दिया था। इसमें उसने तरह तरह के आरोप लगाए थे। विभागीय जांच अभी भी लंबित है, इस बीच पीड़िता ने तहरीर देकर थाने रिपोर्ट भी दर्ज करा दिया।
पूर्व अधीक्षक लंभुआ सीएचसी अनिल सिंह वर्तमान समय में कादीपुर सीएचसी पर बतौर अधीक्षक तैनात हैं। दो दिन पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो महिला कर्मचारी से अश्लील बातें कर रहे है। महिला कर्मचारी की तरहरीर पर पुलिस ने मामले को यौन उत्पीड़न सहित अन्य कई धाराओं में दर्ज किया। बताते दें कि डॉ. अनिल सिंह का स्थानतरण लंभुआ सीएचसी से लापरवाही पूर्वक कार्य करने के चलते हुआ। उनके कार्यकाल में भर्ती एक महिला मरीज की मौत हो गई थी। सीएमओ इस मामले की भी जांच करा रहे हैं।
लंभुआ सीएचसी में तैनात रहे डॉ. अनिल सिंह के खिलाफ उनकी ही एक महिला सहयोगी ने लंभुआ थाने में यौन उत्पीड़न सहित दो अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला उस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सामने आया, जिसमें डॉ. अनिल और पीड़िता के बीच कथित रूप से आपत्तिजनक बातचीत सुनाई दी थी। वहीं, विभागीय कार्यवाही अभी भी लंबित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
उधर, जिले के गोसाईगंज में शनिवार को शादी का झांसा देकर दुराचार करने व गर्भपात कराने के मामले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपित पक्ष ने धर्म परिवर्तन करने के बाद युवती से शादी करने की बात कही। जब पीड़िता ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो आरोपितों ने जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।




साइन इन