dream Ganga Expressway becomes a reality events to be held across eight districts with PM Modi inaugurating on 29 april गंगा एक्सप्रेसवे का सपना होकर साकार, आठ जिलों में होंगे आयोजन, 29 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गंगा एक्सप्रेसवे का सपना होकर साकार, आठ जिलों में होंगे आयोजन, 29 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे की घोषणा की थी। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया। 29 अप्रैल को पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

Sat, 25 April 2026 07:50 PMDinesh Rathour मेरठ, मुख्य संवाददाता
share
गंगा एक्सप्रेसवे का सपना होकर साकार, आठ जिलों में होंगे आयोजन, 29 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Meerut News: मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के तौर पर यूपी के बुनियादी ढांचे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे की घोषणा की थी। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया। 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शाहजहांपुर में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी। आधारशिला रखे जाने के साथ ही युद्ध स्तर पर काम पूरा कर अब इसे उद्घाटन की दहलीज तक पहुंचा दिया है। अब गंगा एक्सप्रेसवे का सपना साकारा हो जाएगा।

प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को हरदोई में इसका उद्घाटन करेंगे। मेरठ, प्रयागराज समेत आठ जिलों में विशेष कार्यक्रम होगा। करीब दो दशक पहले जिस 'गंगा एक्सप्रेसवे' की कल्पना की गई थी, वह अब धरातल पर उतरने को तैयार है। दो दशक पूर्व काशी (वाराणसी) से हरिद्वार के बीच की दूरी को समेटने वाले महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कल्पना की गई थी। अब उसके बड़े भाग मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे 29 अप्रैल को जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना एक्सप्रेसवे और केजीपी जुड़ेंगे, आगरा के लिए परी चौक नहीं आना पड़ेगा

2019 में गंगा एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट को मिला था पुनर्जीवन

गंगा एक्सप्रेसवे की नींव का विचार दो दशक पुराना है। उस समय इस परियोजना की कल्पना की गई थी। तब से लेकर प्रयागराज कुंभ तक काफी चर्चाएं हुईं, लेकिन विभिन्न कारणों और कानूनी अड़चनों की वजह से यह योजना धीरे-धीरे आगे बढ़ती चली गई थी। मौजूदा सरकार ने 2019 में इस प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित किया। पुनर्जीवित करने के साथ ही सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया। 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी। आधारशिला रखे जाने के साथ ही युद्ध स्तर पर काम पूरा कर अब 29 अप्रैल को इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार मई के बाद टीएमसी के गुंडो को छिपने की जगह नहीं मिलेगी, बंगाल में बोले योगी

​आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत

​594 किलोमीटर लंबे इस गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से न केवल गंगा-यमुना की संगम नगरी प्रयागराज और क्रांतिधरा मेरठ जैसे पुराने केंद्रों के बीच यात्रा का समय आधा रह जाएगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक के जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। मेरठ से लेकर प्रयागराज के बीच 12 जिले सीधे कनेक्ट होने जा रहे हैं। ​सरकार की नजर में यह एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की प्रगति की जीवन रेखा है। दो दशक पुराने सपने को हकीकत में बदलना प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोटे मकान और छोटी दुकान बनाने वालों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें क्या?

डीएम ने अफसरों को किया सतर्क, तैनात होगी पुलिस

उद्घाटन के पूर्व गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलिस, प्रशासन की विशेष नजर है। वैसे तो ​उद्घाटन समारोह हरदोई में हो रहा है, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे का शुरुआती बिन्दू मेरठ का बिजौली होने के कारण पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम डॉ. वीके सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और समय सीमा के भीतर अंतिम तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है। एक्सप्रेसवे के प्रवेश और निकास द्वारों सहित पूरे रूट पर पुलिस फोर्स की तैनाती का निर्देश दिया गया है, संदिग्ध गतिविधियों और यातायात नियमों की निगरानी हो सके।

गंगा एक्सप्रेसवे की प्रमुख विशेषताएं

लंबाई और मार्ग: यह 594 किमी लंबा है, जो मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव तक जाता है, जिससे यह राज्य का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन गया है।
12 जिलों को कर रहा कनेक्ट: यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को सीधे जोड़ेगा।
यात्रा समय में कमी: मेरठ से प्रयागराज का सफर जो पहले 12-14 घंटे में पूरा होता था, अब सिर्फ 6 से 7 घंटे में तय किया जा सकेगा।
सुरक्षा और गति: एक्सप्रेसवे पर 120 किमी/घंटा की रफ्तार से वाहनों का चलना सुरक्षित होगा। सुरक्षा के लिए उद्घाटन से तीन दिन पहले तक इस पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
,
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।