Yamuna Expressway and the KGP will be interconnected no need to pass through Pari Chowk to reach Agra यमुना एक्सप्रेसवे और केजीपी आपस में जुड़ेंगे, आगरा जाने के लिए परी चौक नहीं आना पड़ेगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

यमुना एक्सप्रेसवे और केजीपी आपस में जुड़ेंगे, आगरा जाने के लिए परी चौक नहीं आना पड़ेगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आवागमन सुगन करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) से जोड़ने का काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इन दोनों ही एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बन रहे इंटरचेंज का करीब 75 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका है।

Sat, 25 April 2026 08:02 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
यमुना एक्सप्रेसवे और केजीपी आपस में जुड़ेंगे, आगरा जाने के लिए परी चौक नहीं आना पड़ेगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आवागमन सुगन करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) से जोड़ने का काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इन दोनों ही एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बन रहे इंटरचेंज का करीब 75 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका है।

एनएचएआई दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण करा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 10 किलोमीटर पर जगनपुर और अफजलपुर में दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेज पर आठ लूप बनाए जा रहे हैं। इनमें चार लूप उतरने और चार चढ़ने के लिए बन रहे हैं। इनका निर्माण अंतिम रूप ले चुका हैं। दोनों एक्सप्रेसवे जुड़ने से गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के लोगों को आगरा की ओर जाने के लिए परी चौक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में पेयजल संकट दूर करने के लिए नए नलकूप लगेंगे; इन इलाकों में राहत

60 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पहले हुआ था

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट में इंटरचेंज का प्रस्ताव अप्रैल 2025 में पास हुआ था। इसके लिए 60 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पहले ही पूरा हो चुका था। इंटरचेंज के निर्माण का कार्य जुलाई 2025 में शुरू हुआ था। इसे एक वर्ष में पूरा करने का निर्णय रखा गया था। एनएचएआई ने निर्माण के लिए एनसीआर ईपी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चयनित की थी। इस निर्माण पर लगभग 222.03 करोड़ खर्च होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के पंचायतों में कानूनी सहायता केंद्र बनेंगे, गांव में सुलझेंगे विवाद

कई वर्षों तक अटकी रही परियोजना

इंटरचेंज को बनाने का काम पहली बार वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। प्राधिकरण ने निजी कंट्रेक्टर को इसे बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव ने इसका शिलान्यास किया था। इसके निर्माण में 122 करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन थोड़े दिनों बाद ही विकासकर्ता कंपनी ने इसके निर्माण में लगने वाली मिट्टी पर खर्च होने वाले 22 करोड़ रुपये का अतिरिक्त एस्टीमेट डाल दिया और काम रुक गया। 22 करोड़ का पेच फंसने के चलते कई महीने तक निर्माण नहीं हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 4 और आदर्श सड़कें बनाने की तैयारी, 120 करोड़ खर्च करेगा नगर निगम

जुलाई तक पूरा हो जाएगा

यीडा के सीईओ आरके सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे को केजीपी से जोड़ने का काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इसका निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब लूप पर काली लेयर चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इसके बनने से कई जिलों के लोगों को लाभ होगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।