Dr. Shaheen had bank accounts in three cities money was also sent to his brother Parvez डॉ. शाहीन के तीन शहरों में थे बैंक खाते, भाई परवेज को भी भेजी गई रकम; ATS की पूछताछ में हुआ खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डॉ. शाहीन के तीन शहरों में थे बैंक खाते, भाई परवेज को भी भेजी गई रकम; ATS की पूछताछ में हुआ खुलासा

डॉ. शाहीन को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि डॉ. शाहीन के लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर जिले में बैंक खाते थे। इन तीनों अकाउंट से लगातार लेन-देन भी होती थी।

Sun, 16 Nov 2025 07:18 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
डॉ. शाहीन के तीन शहरों में थे बैंक खाते, भाई परवेज को भी भेजी गई रकम; ATS की पूछताछ में हुआ खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद यूपी की डॉ. शाहीन ने एक के बाद एक खुलासे किए हैं। एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि डॉ. शाहीन के लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर जिले में बैंक खाते थे। इन तीनों अकाउंट से लगातार लेन-देन भी होती थी। इनमें से एक ज्वाइंट अकाउंट भी है। इनमें से उसके भाई डॉ. परवेज को भी रकम गई है। एटीएस अब इन खातों के आधार पर ही डॉ. शाहीन से जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज से लगातार पूछताछ कर रही है। डॉ. शहीन के अब तब सामने आए बयानों के आधार पर उससे सवाल जवाब हुए। दोनों को आमने-सामने भी बैठाया गया। इस दौरान कई नई बातें सामने आई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी एटीएस से इन जानकारियों को शेयर की है। एटीएस सूत्रों की माने तो डॉ. परवेज लखनऊ में वह सब करता रहाजो उसकी बहन डॉ. शाहीन कहती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीएसवीएम ने विभागीय बोर्ड से डॉ. शाहीन का नाम हटाया, छापेमारी के बाद उठाया कदम

रात में ड्यूटी करता था डॉ. परवेज

एटीएस ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में डॉ. परवेज के करीब रहने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। इन लोगों ने बताया कि पहले वह बातें करता था पर दो साल से वह बहुत बातें शेयर नहीं करता था। अक्सर अकेले ही बैठा रहता था। रात में ही अधिकतर डयूटी करता था। एटीएस ने इस यूनिवर्सिटी से कुछ फुटेज भी लिए है। इन फुटेज के बारे में एटीएस कुछ बोल नहीं रही है।

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही एटीएस

एटीएस की एक टीम पिछले दो दिनों से आईआईएम रोड के पास कुछ दुकानों व घरों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देख रही है। डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के बैंक खातों के ब्योरे के आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित किया है। इनके बारे में पता लगाने के लिए ही ये फुटेज देखे जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली विस्फोट: तब्लीगी जमात से शाहीन के सीधे कनेक्शन, रडार पर 100 से अधिक लोग
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।