kanpur GSVM removes Dr Shaheen name from departmental board जीएसवीएम ने विभागीय बोर्ड से डॉ. शाहीन का नाम हटाया, NIA-ATS की छापेमारी के बाद उठाया कदम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जीएसवीएम ने विभागीय बोर्ड से डॉ. शाहीन का नाम हटाया, NIA-ATS की छापेमारी के बाद उठाया कदम

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने फार्माकोलॉजी विभाग के बोर्ड से डॉक्टर शाहीन सईद का नाम हटा दिया है। जीएसवीएम ने दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट के मामले की जांच में डॉक्टर शाहीन का नाम सामने आने के बाद यह कदम उठाया है। 

Sat, 15 Nov 2025 06:49 PMPawan Kumar Sharma भाषा, कानपुर
share
जीएसवीएम ने विभागीय बोर्ड से डॉ. शाहीन का नाम हटाया, NIA-ATS की छापेमारी के बाद उठाया कदम

यूपी के कानपुर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज ने फार्माकोलॉजी विभाग के बोर्ड से डॉक्टर शाहीन सईद का नाम हटा दिया है। जीएसवीएम ने दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट के मामले की जांच में डॉक्टर शाहीन का नाम सामने आने के बाद यह कदम उठाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर शाहीन 1 सितंबर 2012 से 31 दिसंबर 2013 तक फार्माकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष रही और उनके बाद डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने 1 जनवरी 2014 से यह पद संभाला। अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि दिल्ली पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) से मिली जानकारी के बाद यह एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने कहा कि संस्थान ने किसी भी गलत पहचान या प्रतिष्ठा को नुकसान से बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉ. शाहीन ने प्रयागराज से MBBS की पढ़ाई, कानपुर में रही डॉक्टर

एनआईए और एटीएस की छापेमारी

अधिकारी ने कहा कि एटीएस और राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने शुक्रवार और उसके अगले दिन शनिवार को जीएसवीएम परिसर का दौरा किया और फार्माकोलॉजी विभाग में जांच की। एजेंसियों ने डॉ. शाहीन और उन लोगों के बारे में जानकारी ली जो अभी भी उनके संपर्क में हो सकते हैं। जांचकर्ताओं ने चुनिंदा विभागीय दस्तावेज़ों की समीक्षा भी की। बोर्ड में बदलाव एक आंतरिक तौर पर उठाया गया एहतियाती कदम है जिसका उद्देश्य जांच जारी रहने तक संस्थान की छवि को सुरक्षित रखना है।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को धीमी गति से चल रही एक कार में एक जोरदार विस्फोट हुआ था। जिससे 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार एनआईए अब इस विस्फोट की जांच एक आतंकवादी हमले के रूप में कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।