Double Murder bareilly damad Unleashes Bloody Rampage Kills Mother in Law and sala Spares Even His Own Wife यूपी में डबल मर्डर: दामाद ने खेला खूनी खेल, सास और साले को उतारा मौत के घाट, पत्नी को भी नहीं छोड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में डबल मर्डर: दामाद ने खेला खूनी खेल, सास और साले को उतारा मौत के घाट, पत्नी को भी नहीं छोड़ा

बरेली में सोमवार को डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पंचायत के दौरान पति ने पत्नी, सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुए ताबड़तोड़ हमले में सास और साले की मौत हो गई जबकि पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई।

Mon, 16 March 2026 05:55 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
यूपी में डबल मर्डर: दामाद ने खेला खूनी खेल, सास और साले को उतारा मौत के घाट, पत्नी को भी नहीं छोड़ा

Bareilly Murder News: यूपी के बरेली में सोमवार को डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पंचायत के दौरान पति ने पत्नी, सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुए ताबड़तोड़ हमले में सास और साले की मौत हो गई जबकि पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। डबल मर्डर की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसको सुलझाने के लिए सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी। यहीं पर युवक और उसकी पत्नी समेत पूरा परिवार पहुंचा था।

पूरा मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी का है। जानकारी के अनुसार अफसर खान नाम के युवक का अपनी पत्नी 24 वर्षीय शायमा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने के लिए सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान अचानक अफसर खान ने चाकू निकालकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में उसकी 45 वर्षीय सास आसमा और 19 वर्षीय साले आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हमले में अफसर खान की पत्नी शायमा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद अफसर खान मौके से भाग निकला। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने बच्चों के सामने ही कैंची घोंपकर की पत्नी की हत्या, खुद को भी किया घायल

बेहद गुस्सैल स्वभाव का है अफसर खान

एएसपी पारीक ने बताया कि परिजनों के अनुसार बेहद गुस्सैल स्वभाव का अफसर खान अक्सर मारपीट करने लगता था और उसके इस व्यवहार से परेशान होकर पत्नी मायके जाकर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ससुराल लौटने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन खान उसे जबरन अपने घर ले जाने की जिद कर रहा था। परिजन के मुताबिक पत्नी ने अपने पति की धमकियों से तंग आकर 15 मार्च को इज्जतनगर थाने में लिखित तहरीर दी थी, जिसमें उसने कहा था कि खान उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पारीक ने बताया कि पत्नी और पति के बीच लगातार बढ़ते विवाद को खत्म करने के लिए सोमवार को गांव के ही रहने वाले रशीद नामक व्यक्ति के घर पर पंचायत बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि खान पंचायत में पहुंचते ही उग्र हो गया और गाली गलौज करते हुए चाकू से पत्नी सायमा के भाई आदिल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उन्होंने बताया कि उसके बाद खान ने अपनी सास आसमा तथा पत्नी सायमा पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौ साल के बच्चे को 15 साल के किशोर ने तालाब में डुबोकर मार डाला, कबूला जुर्म

क्या बोले ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने अगर रविवार को सायमा द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई की होती तो इस जघन्य वारदात को रोका जा सकता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अफसर खान ने वर्ष 2022 में अपने सगे मामा की भी हत्या कर दी थी और इस मामले में वह जेल भी गया था। उन्होंने बताया कि वह कुछ साल बाद अदालत से जमानत मिलने पर गांव लौटा था लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार होने के बजाय वह और भी ज्यादा आक्रामक हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भिड़े यूपी के 2 ट्रक ड्राइवर;रोड रेज में हो गया मर्डर, उजड़ गया परिवार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।