sex racket was being run in house of a pcs officer young men caught with women in a police raid महिला आईएएस के घर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महिला आईएएस के घर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

इस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था यह जानकर सब हैरान रह गए। पुलिस को कहीं से इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद ऐक्शन लिया गया। मकान मालकिन परिवार समेत बाहर रहती हैं। यह मकान उन्होंने किराए पर दे रखा है। रविवार दोपहर किसी माध्यम से पुलिस को मकान में अवांक्षित गतिविधियां चलने की जानकारी मिली।

Mon, 5 Jan 2026 09:10 AMAjay Singh संवाददाता, प्रयागराज
share
महिला आईएएस के घर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी का बताया जा रहा है। मकान 15 हजार रुपए महीने के किराए पर लिया गया था। किराए पर मकान लेने वाले परिवार के साथ रहने की बात कही थी लेकिन उसने इसे देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मकान पर पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां से चार युवतियों और पांच युवकों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोग दंग रह गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी।

मामला, प्रयागराज के कीड़गंज क्षेत्र का है। इस मकान में दिन भर युवकों और युवतियों के आने-जाने पर कुछ मोहल्लेवालों ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद ऐक्शन लिया गया। मकान मालकिन परिवार समेत बाहर रहती हैं। यह मकान उन्होंने किराए पर दे रखा है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के दरवाजे पर दस्तक दी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस छापेमारी को देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेइंग गेस्ट हाउस को बना दिया सेक्स रैकेट का अड्डा, किराया-30 हजार रुपए महीना

इस दौरान पुलिस ने चार युवतियों और पांच युवकों को मौके से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। यह सब देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई युवतियों दो प्रयागराज, एक वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कोरियर की आड़ में सेक्स रैकेट, दिल्ली तक भेजी जाती हैं लड़कियां

पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ज्यादा कुछ बताने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि सारी बातें सामने आने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

क्या बोली पुलिस

डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि इस मकान में करीब तीन महीने से अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। मोहल्लेवालों की शिकायत पर छापेमारी की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।