नाबालिग लड़की को दरवाजे से खींचकर बगल के खाली मकान में ले गया हैवान, रेप के बाद छोड़ा
युवक ने लड़की के साथ मनमानी की और तकरीबन एक घंटे बाद उसे छोड़ा। पीड़िता रोते-बिलखते अपने घर पहुंची। उसकी हालत देख परिवारीजन सन्न रह गए। उसने पूरी आपबीती उन्हें कह सुनाई। शनिवार को पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान कर देने वाली वारदात हुई है। यहां खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की को घर से ले जाकर हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली किशोरी को शुक्रवार की शाम एक युवक दरवाजे से खींचकर बगल के खाली मकान में ले गया। उसने लड़की के साथ उस मकान के अंदर दुष्कर्म किया।
युवक ने लड़की के साथ मनमानी की और तकरीबन एक घंटे बाद उसे छोड़ा। इसके बाद पीड़िता रोते-बिलखते अपने घर पहुंची। उसकी हालत देख परिवारीजन सन्न रह गए। उन्होंने लड़की से पूछताछ की तो उसने पूरी आपबीती उन्हें कह सुनाई। शनिवार को पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
तकरीबन 14 वर्षीया किशोरी शुक्रवार की देर शाम अपने दरवाजे पर थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का युवक उसे खींचकर घर के बगल में खाली मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक, इस दौरान लड़की को डराता-धमकाता रहा। तकरीबन एक घंटे बाद उसने किशोरी को छोड़ा तो वह रोते-बिलखते घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी युवक बखिरा क्षेत्र के एक गांव का मूल रूप से निवासी है। वह अपनी मां के साथ उसके गांव में ही रहता है।
क्या बोली पुलिस
इस संबंध में खलीलाबाद के कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर क्राइम राकेश कुमार सिंह अपने सहयोगी कांस्टेबल रघुवंश के साथ बड़गो तिराहे पर पहुंचे। पुलिस को वहां आरोपी युवक मिल गया। युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में लेकर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही कराई जाएगी।




साइन इन