do patiyon se mann bhar gaya now mother of one child insists on a third marriage with a new lover दो पतियों से मन भर गया, नए प्रेमी संग तीसरी शादी की जिद पर अड़ी एक बच्चे की मां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो पतियों से मन भर गया, नए प्रेमी संग तीसरी शादी की जिद पर अड़ी एक बच्चे की मां

इस महिला की पहली शादी सात साल पहले हुई थी। पहले पति के साथ करीब 4 साल गुजारने के बाद महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया। पहले दोनों की छिप-छिप कर मुलाकातें होती रहीं लेकिन जब भेद खुला तो महिला ने पहले पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली और खुल्लमखुल्ला उसके साथ रहने लगी।

Wed, 19 Nov 2025 01:44 PMAjay Singh संवाददाता, मुरादाबाद (भोजपुर)
share
दो पतियों से मन भर गया, नए प्रेमी संग तीसरी शादी की जिद पर अड़ी एक बच्चे की मां

यूपी के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाली एक खबर आ रही है। यह एक महिला ने एक के बाद दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से महिला का एक बच्चा भी है। अब महिला को तीसरे शख्स से प्यार हो गया है, जिसके दो बच्चे पहले से हैं। महिला अपने दोनों पतियों को छोड़कर अब नए प्रेमी के साथ तीसरी शादी करने पर अमादा हो गई है। इसे लेकर थाने में देर शाम तक पंचायत भी चली, हंगामा भी हुआ। अंत में पुलिस महिला को यह कहते हुए उसके पहले पति के घर भेज दिया पहले पति से तलाक लिए बगैर दूसरी ही शादी नहीं की सकती। जबकि इस मामले न पहले पति से तलाक लिया गया है न दूसरे पति से।

यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। मुरादाबाद के भोजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस महिला की पहली शादी सात साल पहले हुई थी। पहले पति के साथ करीब चार साल का वक्त गुजारने के बाद महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया। पहले दोनों की छिप-छिप कर मुलाकातें होती रहीं लेकिन जब भेद खुला तो महिला ने पहले पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली और खुल्लमखुल्ला उसके साथ रहने लगी। यह दूसरी शादी तीन साल पहले हुई थी। दूसरे पति से महिला को एक बेटा भी हुआ। महिला अपने दूसरे पति के साथ ही रह रही थी। तीन साल का वक्त निकल गया। इस दौरान महिला का तीसरी बार लव अफेयर हुआ।

इस बार भोजपुर क्षेत्र के ही एक दूसरे गांव के युवक के साथ महिला की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच प्यार हो गया। महिला का तीसरा प्रेमी भी पहले से शादी-शुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। मंगलवार को महिला ने अपनी शादी न प्रेमी के साथ करने की बात कही। इस पर बवाल मच गया। मामला थाने पहुंचा तो महिला वहां भी तीसरी शादी की जिद पर अड़ी रही। काफी देर तक पंचायत चलती रही लेकिन महिला अपनी जिद से टस से मस नहीं हुई। वह नए प्रेमी के साथ ही शादी की जिद पर अड़ी रही। तब पुलिस ने महिला को पहले पति के यहां भेज दिया। पुलिस ने महिला से कहा कि पहले पति से तलाक लेने के बाद ही दूसरी शादी हो सकती है। जबकि इस मामले में दोनों पतियों से तलाक नहीं लिया गया है। मामले को लेकर देर शाम तक हंगामा चलता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार दिन में दो शादी, साल भर असलियत छिपाई; दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंचीं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति से मिलने के बहाने घर में घुसा उसका दोस्त, तमंचे के बल पर पत्नी से रेप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।