UP Mainpuri Woman Raped on Gun Point by husband Friend Threatened to kill पति से मिलने के बहाने घर में घुसा उसका दोस्त, तमंचे के बल पर पत्नी से रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति से मिलने के बहाने घर में घुसा उसका दोस्त, तमंचे के बल पर पत्नी से रेप

यूपी के मैनपुरी.कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी और पति के दोस्त पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पति ने इस बारे में आरोपी से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

Sun, 6 July 2025 07:53 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, मैनपुरी
share
पति से मिलने के बहाने घर में घुसा उसका दोस्त, तमंचे के बल पर पत्नी से रेप

यूपी के मैनपुरी.कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी और पति के दोस्त पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। कहा कि पति का दोस्त अक्सर उसके घर आता है। घटना वाले दिन पति बाहर था। इसका फायदा उठाकर वह घर में घुस आया और उसके साथ तमंचे के बल पर कई बार दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर शिकायत की कि उसका पति वारदाना बेचने का काम करता है। पति का दोस्त भी यही काम करता है जिसके चलते वह घर भी आता जाता है। तीन जुलाई की रात 9:30 बजे उसका पति काम से बाहर गया था। बच्चे ऊपर कमरे में सो रहे थे। तभी पति का दोस्त घर में आ गया और पति के बारे में पूछने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन किसानों को बड़ी राहत, मंडी परिसर से बाहर नहीं देना होगा कोई शुल्क

आरोपी ने पीने के लिए पानी मांगा तो वह पानी लेने रसोई में चली गई। तभी पीछे से आरोपी ने तमंचा लगाकर उसे दबोच लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि तमंचे के बल पर पति के दोस्त ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसने पति को गोली मारने की धमकी दी और भाग निकला।

आरोपी ने जातिसूचक गालियां देकर दी धमकी

पीड़ित ने बताया कि चार जुलाई को पति घर लौटा तो उसने घटना की जानकारी दी। पति ने आरोपी से बात की तो वह जातिसूचक गालियां देकर अपने भाई के साथ देख लेने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पुलिस में शिकायत की गई। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।