two marriages in four days a year of hiding the truth and sharing love both wives arrive at the police station together चार दिन में दो शादी, साल भर असलियत छिपा बांटता रहा प्यार; दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंची, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चार दिन में दो शादी, साल भर असलियत छिपा बांटता रहा प्यार; दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंची

डिलिवरी ब्वाय रामकृष्ण दूबे उर्फ राहुल ने 19 अक्तूबर 2023 को खुशबू से बिना अपने परिवारीजनों को बताए कोर्ट मैरिज की थी। जब परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई, तो 30 नवंबर 2024 को दोनों का रीति रिवाज से विवाह कराया गया। खुशबू से शादी के चार दिन बाद ही राहुल ने चार दिसंबर 2024 को दूसरी शादी कर ली थी।

Wed, 19 Nov 2025 12:18 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share
चार दिन में दो शादी, साल भर असलियत छिपा बांटता रहा प्यार; दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंची

Two marriages in four days: यूपी के प्रयागराज में एक डिलीवरी बॉय ने गजब कर डाला। उसने चार दिन के अंतराल पर दो शादियां कीं। एक पत्नी को शहर में रखा, दूसरी को गांव में। साल भर तक दोनों पत्नियों से असलियत छिपाकर दोनों के साथ प्यार बांटता रहा। शहर में रहने वाली पत्नी ने पिछले 25 अक्टूबर को एक बेटी को भी जन्म दिया। तब तक दोनों में से किसी पत्नी को अपने पति की हकीकत का अंदाज नहीं था। भेद तो तब खुला जब शहर में रहने वाली पत्नी अपनी ससुराल पहुंच गई। दोनों पत्नियों की पहली बार फोन पर बात हुई। पूरी जानकारी होने पर दोनों एक साथ थाने पहुंचीं और पति के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार डिलिवरी ब्वाय रामकृष्ण दूबे उर्फ राहुल ने 19 अक्तूबर 2023 को खुशबू से बिना अपने परिवारीजनों को बताए कोर्ट मैरिज की थी। जब परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई, तो 30 नवंबर 2024 को दोनों का रीति रिवाज से विवाह कराया गया। राहुल अपनी पत्नी खुशबू के साथ प्रयागराज में किराए के कमरे में रहने लगा। बीते 25 अक्तूबर को खुशबू ने एक बेटी को भी जन्म दिया। आरोप है कि खुशबू से शादी के चार दिन बाद ही राहुल ने चार दिसंबर 2024 को दूसरी शादी कर ली थी।

कुछ दिन पहले खुशबू जब अपनी ससुराल पहुंची, तो उसे राहुल की दूसरी शादी करने की जानकारी हुई। आरोप है कि आपत्ति जताने पर राहुल ने खुशबू के साथ मारपीट की। उसने अपनी नवजात बच्ची तक को मारने की कोशिश की। राहुल की करतूत और धोखे से आजिज दोनों पत्नियां खुशबू और शिवांगी ने आपस में बात की और इस मामले में राहुल को सबक सिखाने की ठान ली। दोनों संयुक्त रूप से सरायइनायत थाने में राहुल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ससुरालियों पर लगे आरोप की विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के प्राइमरी शिक्षकों पर अब ऐसे ही नहीं हो जाएगा ऐक्शन; सभी BSA को आदेश जारी
ये भी पढ़ें:अपराध किया तो बचोगे नहीं, कीमत चुकानी होगी; क्रिमिनलों को योगी की सीधी चेतावनी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।