District Magistrate has ordered closure all schools up to class 12 in Agra Kanpur Muzaffarnagar and Bijnor सर्दी के बीच 12वीं तक के स्कूलों की बढ़ गई छुट्टी, पांच जिलों में डीएम ने जारी कर दिया आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सर्दी के बीच 12वीं तक के स्कूलों की बढ़ गई छुट्टी, पांच जिलों में डीएम ने जारी कर दिया आदेश

यूपी में सर्दी का सितम जारी है। एक तो शीतलहर दूसरा कोहरे के चलते जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नए साल पर भी कई जिलों में धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। सर्दी अब अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। 

Thu, 1 Jan 2026 10:42 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
सर्दी के बीच 12वीं तक के स्कूलों की बढ़ गई छुट्टी, पांच जिलों में डीएम ने जारी कर दिया आदेश

UP School Closed: यूपी में सर्दी का सितम जारी है। एक तो शीतलहर दूसरा कोहरे के चलते जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नए साल पर भी कई जिलों में धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। सर्दी अब अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। इसको देखते हुए पांच जिलों में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी को बढ़ा दिया गया है। एक जिले में दो दिन और तीन जिलों में एक दिन की छुट्टी बढ़ाई गई है। डीएम ने छुट्टी को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। ये छुट्टियां आगरा, कानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बढ़ाई गई है।

शामली में चार जनवरी को स्कूल खोले जाएंगे। वहीं आगरा, कानपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में तीन जनवरी को स्कूल खुलेंगे। डीएम का आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। आदेश न मानने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शीतलहर के बीच डीएम के इस आदेश से बच्चों को बड़ी राहत मिली है। बतादें कि आठवीं तक के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। ये स्कूल पहले से ही 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। अगर मौसम ठीक रहा तो इनमें 15 जनवरी से पढ़ाई शुरू हो गई। हालांकि शिक्षकों को इस दौरान स्कूल जाना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां छाएगा घना कोहरा, इन जिलों में स्कूल बंद

15 जनवरी को खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। प्राइमरी स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन और गर्मियों में 15 दिन का अवकाश निर्धारित है। इसके चलते प्राइमरी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। इसके पहले नए साल में स्कूलों की साफ-सफाई को लेकर आदेश आ गया है। नए साल में 26 जनवरी तक सभी स्कूल पूरी तरह से चकाचक कर दिए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि इस अवधि के पहले स्कूलों की साफ-सफाई और मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण तैयार किया जाए। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ औेर सुरक्षित बनाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझसे नहीं अखिलेश को क्षत्रियों से दिक्कत, धनंजय सिंह का सपा प्रमुख पर हमला

सीएम योगी ने 1 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का दिया था आदेश

यूपी में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी बोर्डों (आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस आदेश के आधार पर अब 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रदेश में सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय से लेकर सहायता प्राप्त विद्यालय एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था।

आजमगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित

आजमगढ़ जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के चलते डीएम के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में 03-06 वर्ष आयु के बच्चों की उपस्थिति आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं होगी। सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने केंद्र पर उपस्थित रहते हुए पोषण ट्रेकर ऐप पर नियमित रूप से कार्य करेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।