UP Weather: Winter continues, dense fog prevails, schools closed up to class 12 in these districts UP Weather: सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां छाएगा घना कोहरा, इन जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां छाएगा घना कोहरा, इन जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद

UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम जारी रहेगा। अगले 24-48 घंटे में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।सर्दी को देखते हुए मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Thu, 1 Jan 2026 10:11 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां छाएगा घना कोहरा, इन जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं का सितम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बाराबंकी का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे सर्द जिला रहा। सीजन में भी सबसे सर्द रहा। वहीं मेरठ में दिन का तापमान सबसे कम रहा।मेरठ में दिन का पारा सबसे कम 14.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में गुरुवार को दिनभर धूप गायब रही। सर्दी को देखते हुए मेरठ में आठवीं तक के स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। शामली में 12वीं तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। मुजफ्फरनगर और बिजनौर में एक दिन के लिए 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अगले 24-48 घंटे में मेरठ में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार बाराबंकी के अलावा गोरखपुर और हरदोई में भी गलन और ठिठुरन ने अपना असर दिखाया। गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं, हरदोई में पारा 4.5 डिग्री, अयोध्या में 5.0 डिग्री, सुलतानपुर में 5.2 डिग्री और बरेली में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर शहर में भी रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, पछुआ हवा के चलते दिन में भी धूप बेअसर साबित हो रही है। बस्ती में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 18.0 डिग्री पर आ गया। आगरा, अलीगढ़, इटावा और फतेहगढ़ जैसे शहरों में भी दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे रहा।

ब्रज में शीत दिवस की स्थिति कंडीशन, बूंदाबांदी

आगरा। ब्रज में नए साल के पहले दिन गुरुवार को शीत दिवस की स्थिति रही। सूरज के दर्शन दिन भर नहीं हुए। दिन में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। आगरा में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मथुरा में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अलीगढ़ में भी हल्की फुहारें (ट्रेस) पड़ीं, जिससे हवा में नमी और ठिठुरन बढ़ गई है।

प्रयागराज में गलन ने किया परेशान

प्रयागराज में नए साल का पहली सुबह घने कोहरे से घिरी रही। गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में धूप निकलने और तापमान में वृद्धि होने के बावजूद ठंड से लोग कांपते रहे।

सबसे कम तापमान वाले शहर-

सबसे कम तापमान: बाराबंकी (3.0 डिग्री)

गोरखपुर: 4.4 डिग्री

हरदोई: 4.5 डिग्री

बरेली: 5.5 डिग्री

कानपुर: 5.6 डिग्री

मेरठ (अधिकतम): 14.9 डिग्री

इन शहरों में बेहद घने कोहरे का अलर्ट-

घना से बहुत घना कोहरा की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है -देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर एवं आसपास के इलाकों में ।

इन शहरों में घने कोहरे का अलर्ट-

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पीसीएस से आईएएस प्रमोशन के बढ़े 9 पद, अब 27 पदों की होगी डीपीसी

घने कोहरे के बीच धूप ने दिन में दी राहत, गलन बरकरार

गोरखपुर-बस्ती मंडल में नए साल की पहली सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। दृश्यता लगभग शून्य रही। पूर्वाह्न करीब 11 बजे धूप निकलने से 15 दिन बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शीतलहर के कारण गलन बरकरार है। आसपास के जिलों में मिली-जुली स्थिति रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।