Dispute erupts in Kanpur Dehat BJP unit, organization issues notice to former MP Anil, husband of UP minister Pratibha कानपुर देहात की BJP इकाई में छिड़ी रार, राज्यमंत्री प्रतिभा के पति पूर्व सांसद अनिल को संगठन का नोटिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर देहात की BJP इकाई में छिड़ी रार, राज्यमंत्री प्रतिभा के पति पूर्व सांसद अनिल को संगठन का नोटिस

यूपी के कानपुर देहात की BJP इकाई में रार छिड़ी है। चल रही गुटबाजी के बीच अब संगठन ने राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति वारसी को पार्टी की विचारधारा के विपरीत आचरण पर सात दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया है।

Thu, 21 Aug 2025 03:18 PMDeep Pandey कानपुर
share
कानपुर देहात की BJP इकाई में छिड़ी रार, राज्यमंत्री प्रतिभा के पति पूर्व सांसद अनिल को संगठन का नोटिस

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता (UP BJP) की कानपुर देहात इकाई में पदाधिकारियों के बीच मचे घमासान की चर्चा लखनऊ तक पहुंच गई है। रार छिड़ी है। गुटबाजी के केंद्र में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और वर्तमान सांसद देवेंद्र सिंह भोले हैं। गुरुवार को संगठन ने इस रार को नई रार खड़ी कर दी। संगठन ने वारसी को पार्टी की विचारधारा के विपरीत आचरण पर सात दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने कार्रवाई की बात कही गई है।

वहीं, एक दिन पहले पार्टी के कई पूर्व जिलाध्यक्षों के आरोप लगाने पर वारसी की ओर से 12 लोगों को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उन्होंने आरोप लगाने वालों से अपने अधिवक्ता के माध्यम से लगाए गए आरोपों का प्रमाण मांगा है। यह भी कहा है कि यदि वे लोग प्रमाण नहीं दे पाते हैं तो उन सभी के खिलाफ वह मुकदमा दर्ज कराएंगे।

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों की ओर से खुलेआम भाजपा सरकार के मंत्री और विधायकों पर टिप्पणी करने पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को भी पत्र लिखकर इन लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व प्रभारी सतीश शुक्ला, विद्यासागर त्रिपाठी मूसानगर, अवधेश कुमार शुक्ला चेयरमैन, अर्चना मिश्रा, ज्ञानेश अग्निहोत्री शेरू, रामविलास मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, मोनू मिश्रा, मोहित अवस्थी चारू को नोटिस भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP CM के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा गाजियाबाद का रिटायर सैनिक, जानिए वजह
ये भी पढ़ें:योगी सरकार शुरू करने जा रही बड़ा अभियान, डीएम करेंगे प्रतिदिन समीक्षा

राज्यमंत्री ने दिया था धरना, पति वारसी ने सांसद भोले पर लगााया था आरोप

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पूर्व से ही पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी और वर्तमान सांसद देवेंद्र सिंह भोले के बीच गुटबाजी चल रही है। 22 जुलाई को अकबरपुर कोतवाली में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने धरना दिया था। इसमें उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने सांसद भोले पर ब्राह्मणों के उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से ब्राह्मणों की अनदेखी करने का आरोप फोन पर लगाया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।