Yogi government is going to start a big campaign in UP, DM instructed to review it daily यूपी में योगी सरकार शुरू करने जा रही बड़ा अभियान, डीएम को प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में योगी सरकार शुरू करने जा रही बड़ा अभियान, डीएम को प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश

यूपी में योगी सरकार फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 16 सितम्बर से प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम  को प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

Thu, 21 Aug 2025 09:08 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में योगी सरकार शुरू करने जा रही बड़ा अभियान, डीएम को प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश

उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 16 सितम्बर, 2025 से प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिलाधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग को निर्देश दिया गया है कि राजस्व अधिकारियों को मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिकार अभिलेख में “मालिकों के नाम” को आधार के अनुसार सही किया जा सके।

फार्मर रजिस्ट्री में बिजनौर सबसे आगे

प्रदेश में कुल 2.88 करोड़ से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक 50 प्रतिशत से अधिक लगभग 1.45 करोड़ किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में अब तक बिजनौर जिला सबसे आगे है, जहां 58% से अधिक रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद हरदोई (57.84%), श्रावस्ती (57.47%), पीलीभीत (56.89%) और रामपुर (56.72%) टॉप-5 जिलों में शामिल हैं। जो किसान अभी तक रजिस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, उनके डाटा का फील्ड ऑफिसर्स द्वारा वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसमें अमरोहा, आजमगढ़, बलरामपुर, एटा और जौनपुर जैसे जिलों में 100 प्रतिशत वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फ्रॉड कर नौकरी दिलाने के मामले में बीएसए समेत 7 लोगों पर दर्ज होगा केस

पीएम किसान योजना में 100% पंजीकरण पर जोर

योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों का 100% पंजीकरण अगली किस्त जारी होने से पहले पूरा हो। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को व्यापक आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियां चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को विशेष रूप से चेताया गया है कि पिछड़ रहे जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाए और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।