A retired soldier from Ghaziabad reached UP CM Janta Darbar after consuming poison यूपी सीएम के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा गाजियाबाद का रिटायर सैनिक, जानिए पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी सीएम के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा गाजियाबाद का रिटायर सैनिक, जानिए पूरा मामला

यूपी में सीएम के जनता दरबार में गाजियाबाद का रिटायर सैनिक जहर खाकर पहुंचा। उसने  गाजियाबाद लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए। जान का खतरा भी बताया। सैनिक को भर्ती कराया गया है।

Thu, 21 Aug 2025 01:35 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी सीएम के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा गाजियाबाद का रिटायर सैनिक, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की राजधानी में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुरुवार को रिटायर फौजी सतबीर गुर्जर जहर खाकर पहुंचे। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर अधिकारियों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार उसे क्रटिकल केयर यूनिट में रखा गया है। फौजी सतबीर गुर्जर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि गाजियाबाद लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर से उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

गाजियाबाद लोनी सिरौली के रहने वाले सतबीर गुर्जर सेना से रिटायर हैं । सतबीर गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी दरबार शिकायत पत्र लेकर पहुंचे। सीएम जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों का पता लगा कि सतबीर जहरीला पदार्थ खाकर आए हैं। यह सुनते ही जनता दरबार में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सतबीर को सिविल अस्पताल के क्रटिकल केयर यूनिट में रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार शुरू करने जा रही बड़ा अभियान, डीएम करेंगे प्रतिदिन समीक्षा

सतबीर के मुताबिक, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अप्रैल में एक कलश यात्रा निकाली थी। लोनी विधानसभा में नंदू टैक्स वसूला जा रहा है। जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर विरोध जताया था। तब से उन्हें परेशान किया जा रहा है। सतबीर का आरोप है कि विधायक से उनकी जान को खतरा है। सैनिक ने प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली के मुताबिक, सतबीर की हालत सामान्य है। पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।