Power Outage in Kishorganj Ward Due to Transformer Failure Affects Local Business and Residents 36 घंटे से बिजली गुल सलेमपुर के दो वार्डों में हाहाकार, Deoria Hindi News - Hindustan
More

36 घंटे से बिजली गुल सलेमपुर के दो वार्डों में हाहाकार

Deoria News - सलेमपुर के किशोरगंज वार्ड में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 36 घंटे से अधिक समय से बिजली न होने के कारण वार्डवासियों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग से सुधार की मांग की जा रही है।

Fri, 24 April 2026 01:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
36 घंटे से बिजली गुल सलेमपुर के दो वार्डों में हाहाकार

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के किशोरगंज वार्ड में बुधवार सुबह 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। पिछले 36 घंटे से अधिक समय से आपूर्ति बाधित रहने के कारण किशोरगंज वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 6 समेत आसपास के लोग और दुकानदार भीषण गर्मी में परेशान हैं। किशोरगंज वार्ड में अरविंद पान के पास स्थित यह ट्रांसफार्मर मेन मार्केट समेत कई मोहल्लों को बिजली आपूर्ति करता है। इसके खराब हो जाने से सैकड़ों दुकानों पर सीधा असर पड़ा है और बाजार का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस मे लगन शादी सीजन होने के कारण व्यापारियों की चिंता और बढ़ गई है।वार्डवासियों

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति में हांफ रहा विभाग

का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अब तक ट्रांसफार्मर बदलने या मरम्मत की ठोस पहल नहीं की गई है। इस भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से घरों में पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी संकट खड़ा हो गया है। वार्ड सभासद अशोक कुमार समेत दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौ घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली संकट से हाहाकार, 1600 मेगावाट पहुंची मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।