Peace Committee Meetings Held for Muharram Celebrations Amidst Surveillance on Social Media Misinformation मोहर्रम को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक, Deoria Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक

Deoria News - महुआडीह और तरकुलवा में मोहर्रम को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। स्थानीय अधिकारियों ने समुदाय में भाईचारे और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

Mon, 15 June 2026 02:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
मोहर्रम को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक

महुआडीह। स्थानीय थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। ताजियादार, मौलवी एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल हुए। प्रभारी निरीक्षक अमित रइाय ने बताया कि आपसी भाईचारा के बीच मोहर्रम मनाएं। सोशल मीडिया पर भ्रामक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे तत्वों की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।उधर तरकुलवा थाने में भी थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ पर्व मनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:​मोहर्रम को लेकर धौलाना थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।