Empowerment Bill MP Shashank Mani Highlights Women s Role in Deoria and Kushinagar महिला सशक्तिकरण के लिए यह विधेयक मील का पत्थर: शशांक, Deoria Hindi News - Hindustan
More

महिला सशक्तिकरण के लिए यह विधेयक मील का पत्थर: शशांक

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। 131 वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत शुक्रवार को नारी शक्ति

Fri, 17 April 2026 06:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
महिला सशक्तिकरण के लिए यह विधेयक मील का पत्थर: शशांक

देवरिया, निज संवाददाता। 131 वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नई दिल्ली में सदन में कार्यवाही के दौरान सदर सांसद शशांक मणि ने संसद में अपने संबोधन में कई बार देवरिया व कुशीनगर का नाम लिया। उन्होंने खासकर देवरिया व कुशीनगर की महिला उद्यमियों का नाम लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए इस विधेयक को मील का पत्थर बताया।पार्टी की तरफ से अधिनियम पर बोलने के लिए बीजेपी ने तीन सांसदों को दायित्व दिया, जिसमें सदर सांसद शशांक मणि भी रहे। सांसद मणि ने अपने संबोधन में कहा कि, यह विधेयक केवल भारत की 50 प्रतिशत आबादी को सशक्त नहीं करेगा, बल्कि यह विकसित भारत की एक नई दिशा भी निर्धारित करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय: डॉ. आरुषि निशंक

यह विधेयक ऐसा भारत बनाएगा जहां महिलाएं और पुरुष साथ-साथ चलेंगे और समाज में संतुलन बनाए रखते हुए विकास को गति देंगी। सांसद ने इस अधिनियम का समर्थन करते हुए पांच बिंदुओं को रखा, जिसमें उन्होंने बताया कि यह विधेयक महिलाओं की शक्ति को पुनः स्थापित करेगा।यह विधेयक अन्य विधानसभाओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता को बदलेगी। यह विधेयक सामूहिक बुद्धिमत्ता के माध्यम से विकसित भारत को नई दिशा देगी। यह देवरिया और कुशीनगर जैसे जिलों को सशक्त बनाएगी और अंततः यह नया विकास मॉडल, भारत को विश्वबंधु के रूप में स्थापित करेगा। इन पांच बिन्दुओं को सदन के पटल पर रखते हुए उन्होंने सदन में बिना आरक्षण के उपस्थित 74 महिला सदस्यों को नमन किया। इसके साथ ही अपनी लोकसभा क्षेत्र की 15 लाख महिलाओं का भी आभार व्यक्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा, जताया आभार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।