बागपत में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने सुसाइड किया; सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली
बागपत में दिल्ली पुलिस के सिपाही पीयूष ने गांव में सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वर्ष 2018-2019 में पिता की मृत्यु के बाद पीयूष दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। पीयूष का बड़ा भाई विदेश में रहता है।

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के आजमपुर मुलसम गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही ने शुक्रवार रात सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आजमपुर मुलसम गांव निवासी पीयूष पुत्र सतपाल दिल्ली पुलिस का सिपाही था। बताया जाता है कि वर्ष 2018-2019 में पिता की मृत्यु के बाद पीयूष दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। पीयूष का बड़ा भाई विदेश में रहता है।
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने सुसाइड किया
बताया जाता है कि शुक्रवार को पीयूष अपने गांव आया हुआ था। शुक्रवार शाम उसने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन परिजन उसे उपचार के लिए बड़ौत के निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीरावस्था के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों का कहना है कि पीयूष अविवाहित था, उसने गोली क्यों मारी, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार पीयूष अविवाहित था और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
20वीं मंजिल से बीटेक छात्र कूदकर दी जान
वहीं ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी की है। यहां 20वीं मंजिल से कूदकर बीटेक के छात्र ने जान दे दी। मृतक की पहचान अर्जुन तोमर के रूप में हुई है, जो बागपत जिले के फतेहपुर गांव का निवासी था। उसके पिता हरेंद्र सिंह सूरजपुर साइट-सी स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। अर्जुन नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम अर्जुन सोसाइटी पहुंचा और ऊंची मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




साइन इन