Delhi blasts Action continues against doctors terror team ATS picks up five more close associates of Adil दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टर्स की टेरर टीम पर ऐक्शन जारी, एटीएस ने आदिल के पांच और करीबियों को उठाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टर्स की टेरर टीम पर ऐक्शन जारी, एटीएस ने आदिल के पांच और करीबियों को उठाया

दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। डॉ. अदील की गिरफ्तारी के बाद से सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं।

Sat, 15 Nov 2025 09:04 PMDinesh Rathour सहारनपुर, हिन्दुस्तान टीम
share
दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टर्स की टेरर टीम पर ऐक्शन जारी, एटीएस ने आदिल के पांच और करीबियों को उठाया

दिल्ली ब्लास्ट मामले में खुफिया एजेंसी और एटीएस की कार्रवाई लगातार जारी है। डॉ. अदील की गिरफ्तारी के बाद से सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। बताया जा रहा कि एटीएस ने शनिवार को भी डॉ. अदील के पांच करीबियों को हिरासत में लिया है। इनको महानगर, देवबंद और शामली से उठाया गया है, जिनसे गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय अधिकारी किसी भी कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीते 48 घंटों में संयुक्त टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी है। टीमें लगातार डॉ. अदील के कनेक्शन तलाशने में जुटी हुई है। अब तक जितने भी संदिग्ध व्यक्तियों को उठाया गया, उनके मोबाइल, लैपटॉप, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच चल रही है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस को इनपुट मिला था कि सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में डॉ. अदील के संपर्क में रहने वाले कुछ लोग सक्रिय हैं। उसके मोबाइल में कुछ कश्मीरी छात्रों के नंबर मिले हैं।

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अदील ने सहारनपुर में अपना ठिकाना क्यों बनाया और यहां वह किस तरह की गतिविधियां संचालित कर रहा था। उसके दुबई कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को यूपी एटीएस ने देवबंद, शामली और शहर में अलग-अलग इलाकों से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये लोग डॉ. अदील के करीबी बताए जा रहे हैं।

36 घंटे की पूछताछ के बाद लौटी कश्मीर पुलिस

सहारनपुर, संवाददाता। डॉ. अदील को लेकर पूछताछ करने आई जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम 36 घंटे पूछताछ करने के बाद लौट गई। टीम के सदस्यों ने अंबाला स्थित फेमस अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े लोगों से डॉ. अदील को लेकर पूछताछ की। इसके साथ ही दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की गई। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तो लौट गई, लेकिन खुफिया एजेंसियों की कुछ टीमों ने जिले में डेरा डाल रखा है, जो डॉ. अदील के करीबियों के बारे में पता करने में जुटी है।

पूर्व पार्षद के घर में डेढ़ साल किराए पर रहा परवेज

सहारनपुर। लखनऊ से पकड़ा गया डॉ. परवेज भी सहारनपुर में रह चुका है। उसने 2017 में सहारनपुर से ही कार खरीदी थी। वह देहरादून चौक पर क्लीनिक चलाता था। 2021 में डॉ. परवेज लखनऊ में शिफ्ट हो गया था। सूत्र बताते हैं कि खुफिया विभाग की टीमों की जांच में सामने आया कि डॉ. अदील देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक पूर्व पार्षद मकान में डेढ़ साल किराए पर रहा है। उसकी बेटी और पत्नी साथ रहती थी। वहीं, सूत्र बताते हैं कि डॉ. परवेज की पत्नी को उसके चरित्र भी शक था। इसको लेकर दोनों के बीच तनातनी रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में आए युवक को न्यूड कर खींचे फोटो, विरोध पर दूल्हे के भाई को मार डाला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो महीने की नोटिस के बिना इस्तीफा नहीं दे सकते यूपी पुलिस के अधिकारीर: हाईकोर्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।