Delhi blast: फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को लेकर लखनऊ में एटीएस की रेड, शाहीन के पिता का ये दावा
Delhi blast: दिल्ली धमाके में हलचल तेज है। फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को लेकर लखनऊ में डॉक्टर शाहीने के घर एजेंसियों ने छापेमारी की है। शाहीन के पिता शाहिद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी ऐसी हरकत नहीं कर सकती।

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां ऐक्शन में हैं। फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियों ने छापेमारी की। जम्मू-कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस की संयुक्त टीम ने लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खंधारी लाइन इलाके में छापेमारी की। यह कार्रवाई फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल और हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट से जुड़े सुरागों के आधार पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, यह छापा गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद से जुड़ी जांच के सिलसिले में मारा गया। टीम शाहीन के घर पर पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने वहां से कई दस्तावेज, मोबाइल फोन और कंप्यूटर को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां शाहीन के डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्क सूत्रों की जांच कर रही हैं ताकि आतंकी मॉड्यूल से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
शाहीन के पिता की प्रतिक्रया
डॉ. शाहीन शाहिद के पिता शाहिद अंसारी कैसरबाग के खंधारी बाजार में रहते हैं। पिता शाहिद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी ऐसी हरकत नहीं कर सकती। सूत्रों के मुताबिक, शाहीन का छोटा भाई डॉ. परवेज अंसारी भी पेशे से डॉक्टर है, जबकि एक अन्य भाई शोएब पढ़ाई कर रहा है। एटीएस की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की और घर की तलाशी ली। दरअसल, आतंकियों की मददगार डॉक्टर शाहीन को गिरफ्तार किया गया है।
परवेज के घर भी रेड
इससे पहले, लखनऊ के मड़ियांव इलाके में भी इसी मामले को लेकर छापेमारी की गई थी। दिल्ली ब्लास्ट की जांच में मिले इनपुट्स के आधार पर एजेंसियां उत्तर भारत के कई शहरों में नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर रही हैं। यूपी एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने नाम शाहीन के बाद डॉ.परवेज के घर छापेमारी की। डॉ. परवेज अंसारी मड़ियांव इलाके के मुत्तकीपुर गांव के कब्रिस्तान के पास नई डेवलप कॉलोनी का रहने वाला है। एटीएस ने 50 वर्षीय डॉ. परवेज के पड़ोसियों से भी उसके बारे में काफी जानकारी ली। पता किया कि उसका रवैया कैसा था, उसके लोगों से कैसे सम्बन्ध थे और किस तरह के लोग उसके यहां आते थे।




साइन इन