दिल्ली ब्लास्ट का लखनऊ कनेक्शन, डॉ. शाहीन के बाद संदेह के घेरे में आया डॉ.परवेज कौन है?
दिल्ली ब्लास्ट का लखनऊ कनेक्शन सामने आया है। लखनऊ की डॉ. शाहीन शाहिद का नाम आने के बाद अब मड़ियांव के मुत्तकीपुर निवासी डॉ. परवेज अंसारी भी आतंकी साजिश के संदेह के घेरे में है। परवेज शाहीन का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

दिल्ली ब्लास्ट का लखनऊ कनेक्शन आया है। फरीदाबाद से पकड़ी गई आतंकियों की मददगार लखनऊ की डॉ. शाहीन शाहिद का नाम आने के बाद अब मड़ियांव के मुत्तकीपुर निवासी डॉ. परवेज अंसारी भी आतंकी साजिश के संदेह के घेरे में है। डॉक्टर परवेज शाहीन का रिश्तेदार बताया जा रहा है। यूपी एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने नाम शाहीन के बाद डॉ.परवेज के घर छापेमारी की। एजेंसियों ने परवेज के घर को खंगाला है। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
दरअसल, डॉ. परवेज अंसारी मड़ियांव इलाके के मुत्तकीपुर गांव के कब्रिस्तान के पास नई डेवलप कॉलोनी का रहने वाला है। एटीएस ने 50 वर्षीय डॉ. परवेज के पड़ोसियों से भी उसके बारे में काफी जानकारी ली। पता किया कि उसका रवैया कैसा था, उसके लोगों से कैसे सम्बन्ध थे और किस तरह के लोग उसके यहां आते थे। लोगों ने बताया कि वह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में खुद को तैनात बताते थे। अब वह वहां प्रोफेसर था अथवा डॉक्टर के तौर पर डयूटी करते थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके साथ ही आस पास लगे सीसी कैमरों को भी चेक किया। बताया जाता है कि पड़ोस के एक कैमरे की फुटेज देखी गई लेकिन उसमें कुछ संदिग्ध नहीं दिखा है। एटीएस ने डॉ.परवेज के घर के अंदर जाते ही अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
पत्नी से अलगाव था, वह नहीं आई यहां
मुतक्कीपुर के ग्राम प्रधान मो. इमरान बताते हैं कि छह साल पहले इस मकान को डॉ. परवेज ने खरीदा था। यहां अक्सर उनके पिता रहते थे। कभी-कभार हुई मुलाकात में परवेज यह बताते थे कि उनकी शादी बिहार से हुई थी लेकिन उससे मेल नहीं खाया। वह अब उनसे अलग रहती है। इसके अलावा वह ज्यादा अपने बारे में कुछ नहीं बताता था।
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में भी पूछताछ करने पहुंची एटीएस
डॉ. परवेज के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में तैनात होने की जानकारी मिलने पर एटीएस वहां भी पहुंची। हालांकि वहां से उसे क्या पता चला, इस बारे में कोई अधिकारी कुछ नहीं बता रहा है।




साइन इन