Daughter was stressed about her exams her parents arrived at school dancing Bhangra in kanpur up board UP Board: एग्जाम की टेंशन में थी बेटी; मम्मी-पापा भांगड़ा करते स्कूल पहुंचे, और फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Board: एग्जाम की टेंशन में थी बेटी; मम्मी-पापा भांगड़ा करते स्कूल पहुंचे, और फिर...

कानपुर में 10वीं की छात्रा का अंतिम पेपर खत्म होने पर माता-पिता ने स्कूल के बाहर ढोल-नगाड़ों पर भांगड़ा कर उसका स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाईं। बेटी का तनाव दूर करने के साथ उन्होंने संदेश दिया कि बच्चों की सफलता का पैमाना केवल अंक नहीं, बल्कि उनका आत्मविश्वास और खुशी भी है।

Sun, 8 March 2026 03:38 PMsandeep हिन्दुस्तान, कानपुर
share
UP Board: एग्जाम की टेंशन में थी बेटी; मम्मी-पापा भांगड़ा करते स्कूल पहुंचे, और फिर...

परीक्षा के तनाव और घर वालों के दबाव में गलत कदम उठा लेने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों को कानपुर के अशोक नगर निवासी निर्माण सिंह राजा और उनकी पत्नी परमीत कौर ने एक बड़ा सकारात्मक संदेश दिया। परीक्षा में तनाव में रही दसवीं की छात्रा बेटी जैसे ही डॉ. गौर हरि सिंहानिया एजुकेशन सेंटर से अपना अंतिम पेपर देकर निकली, दोनों ने ढोल-नगाड़ों के बीच जमकर भांगड़ा किया और बेटी को फूल-मालाओं से लाद दिया। यह अद्भुत नजारा देख बेटी अपने सारे तनाव भूलकर खिलखिला उठी। निर्माण सिंह राजा का कहना है कि यह सब बेटी के तनाव को खत्म करने के लिए किया। साथ ही दूसरे बच्चों और अभिभावकों को यह संदेश भी देना था कि अंक किसी की सफलता का पैमाना नहीं होते। हमें अंकों से ज्यादा अपने बच्चे प्यारे हैं।

भांगड़ा करते स्कूल पहुंचे माता-पिता

डॉ. गौर हरि सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में फातिमा की छात्राओं का सेंटर पड़ा है। शनिवार को सोशल साइंस का महत्वपूर्ण पेपर था। पेपर खत्म होने के बाद बच्चे जब बाहर निकले तो बेहद खुश थे। एक तो पेपर खत्म होने की खुशी और दूसरी पेपर अच्छा होने की। निर्माण सिंह राजा और परमीत कौर की बेटी श्रोत कौर के पेपर तो सभी ठीक गए पर उसकी परीक्षा का तनाव परिवार के लिए चिंता का विषय था। श्रोत जैसे ही सेंटर के बाहर आई तो उसके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकने लगे। बेटी को अपने बीच ले आए। हार-फूलों से लाद दिया। बच्चे भी इस नजारे को देखकर पलभर के लिए रुक गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड पेपर लीक का दावा करने वाले यूट्यूबर फंसे, आगरा में नकल के लिए सेटिंग
ये भी पढ़ें:29 हजार स्कूलों में रखे जाएंगे 60 हजार अनुदेशक, 1 अप्रैल से बदलेगी पढ़ाई की सूरत

परीक्षा के तनाव में बेटी थी

निर्माण सिंह ने बताया बेटी पूरी परीक्षा में तनाव में रही। उसे देख वह भी परेशान रहते थे। वह पढ़ने में अच्छी है, लेकिन न जाने क्यों पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। मैंने कह रखा था कि अंकों के दबाव में न रहो। बेटी के तनाव को दूर करने के लिए सेंटर के बाहर जश्न मनाया। हम अन्य अभिभावकों को भी सलाह देना चाहते हैं वे बेटे-बेटियों पर नंबरों को लेकर तनाव न पैदा करें। बच्चों के साथ दोस्ताना माहौल में रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड: एक छात्रा की परीक्षा को लगे 15 शिक्षक-कर्मी, अकेले दिया एग्जाम

सिर्फ एक छात्र ने लिया था मानव विज्ञान का सब्जेक्ट

यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा में शनिवार को मानव विज्ञान का पेपर था। यह विषय केवल एक छात्र ने लिया था। उसने सरयू नारायण बाल विद्यालय सेंटर पर परीक्षा भी दी। एक छात्र के लिए 25-30 शिक्षक-कर्मचारी किसी न किसी रूप में तैनात थे। सुबह की पाली में हाईस्कूल वाणिज्य का पेपर था। इसमें 1533 में 1457 उपस्थित थे। इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग में 723 में 682 ने परीक्षा दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।