dangerous stunt by young man who called himself mafia bike ride on tracks to bhojpuri song rpf on the lookout पटरियों के बीच ‘माफिया’ का खतरनाक स्टंट, भोजपुरी गाने पर दौड़ाई बाइक; अब तलाश में RPF, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पटरियों के बीच ‘माफिया’ का खतरनाक स्टंट, भोजपुरी गाने पर दौड़ाई बाइक; अब तलाश में RPF

वायरल वीडियो में एक युवक रेलवे पटरी पर बाइक दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। युवक खुद को ‘माफिया’ बताते हुए यह रील सोशल मीडिया पर शेयर करता दिख रहा है।  यह वीडियो नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है।  आरपीएफ युवक की तलाश में जुटी है।

Wed, 22 April 2026 11:55 AMAjay Singh हिन्दुस्तान टीम, भटनी (देवरिया)
share
पटरियों के बीच ‘माफिया’ का खतरनाक स्टंट, भोजपुरी गाने पर दौड़ाई बाइक; अब तलाश में RPF

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में खुद को ‘माफिया’ बताते हुए एक युवक ने पटरियों के बीच भोजपुरी गाने पर बाइक दौड़ा दी। युवक की ये रील देखकर अब आरपीएफ मामले की जांच और युवक की तलाश में जुट गई है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो देवरिया के नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक युवक रेलवे पटरी पर बाइक दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। युवक खुद को ‘माफिया’ बताते हुए यह रील सोशल मीडिया पर शेयर करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां युवक ने रेलवे ट्रैक पर ही बाइक चलाकर वीडियो बनाया। ‘...यार हमार थाना पे पर्चा कट जाई’, गाने के साथ जारी यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ प्रभारी धनंजय राय के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में आज 32 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; इस जिले में पारा 44 पार

रील बनाने के लिए जान हथेली पर रख रहे युवा

युवाओं में रील बनाने का शौक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इसके लिए वे अपनी जान हथेली पर रखने से भी नहीं चूक रहे हैं। सोशल मीडिया पर रातों रात मशहूर होने और लाइक्स व्यूज पाने के चक्कर में युवा ऐसे खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। रील बनाने के चक्कर में मौत के कई खौफनाक मामले भी सामने आए हैं। पिछले दिनों लखीमपुर खीरी के 17 वर्षीय लड़के की रील बनाते समय पेट में गोली लगने से मौत हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर एनकाउंटर, एक महीने पहले हुई लूट के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान के झगड़े में फंस गई यूपी के एक जिले की 350 सड़कें, ठप पड़ा है काम
ये भी पढ़ें:UP: 60 हजार बेरोजगारों को अब SC से ही उम्मीद, इस भर्ती के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी

इस घटना का सबसे हैरान कर देने वाला पहलू यह था कि लड़के को गोली लगने के बाद उसके दोस्तों ने छिपाए रखी और समय रहते इसकी जानकारी परिवारवालों को नहीं दी। लड़के की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर में भर्ती के लिए लखनऊ ले गए जहां दो अप्रैल को उसकी मौत हो गई। परिवारीजन दोस्तों पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में लड़के के हाथ से गोली चलने और पेट में लगने की बात सामने आई। रील बनाने के चक्कर में जान जाने के और भी मामले सामने आ चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।