After marrying at temple couple went to SSP office they made this demand to the police शिव मंदिर में शादी करके सीधे SSP ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा; पुलिस से कर दी ये डिमांड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शिव मंदिर में शादी करके सीधे SSP ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा; पुलिस से कर दी ये डिमांड

मुरादाबाद के बिलारी में  प्रेमी युगल ने घर से भागकर शिव मंदिर में शादी की। 23 वर्षीय युवती ने एसएसपी से परिवार से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी। पुलिस ने जांच कर सुरक्षा के निर्देश दिए, परिजन थाने पहुंचे और बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।

Sat, 21 Feb 2026 12:00 PMsandeep हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
share
शिव मंदिर में शादी करके सीधे SSP ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा; पुलिस से कर दी ये डिमांड

मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल के घर से भागकर शादी करने का मामला सामने आया। शादी के बाद युवती अधिवक्ता के साथ वरिष्ठ एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने परिवार से जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलारी थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई और युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी हिंदू युवक, जो निजी कंपनी में कार्यरत है।

चार से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जिसका गांव की ही मुस्लिम युवती से पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। युवती के परिजनों की नाराजगी के चलते शादी में लगातार अड़चनें आ रही थीं। बताया गया कि शुक्रवार सुबह दोनों घर से निकल गए और बिलारी के एक शिव मंदिर में जाकर विधि-विधान से विवाह कर लिया। युवक ने मंदिर में युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। विवाह के बाद दोनों सीधे अधिवक्ता के पास पहुंचे और फिर सुरक्षा की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के कहने पर प्रेमिका के घर में घुसे दोस्त, आहत युवती ने लगाई फांसी
ये भी पढ़ें:पति को प्रेमिका संग पकड़ने के लिए पत्नी बनी जासूस, बुर्का पहनकर पहुंची और…

पुलिस से सुरक्षा की मांग

युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह 23 वर्ष की बालिग है और अपने फैसले स्वयं लेने में सक्षम है। उसने बताया कि वह युवक से प्रेम करती है और पिछले तीन वर्षों से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती का आरोप है कि परिवार वाले इस रिश्ते के विरोध में युवक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। उसने कहा कि उसे अपने परिवार से जान का खतरा है और वह अपने पति के साथ सुरक्षित रहना चाहती है। इस मामले की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए। थाने में कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति रही और पंचायत का दौर चला। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। देर शाम तक बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘तुम मर जाओ’, वैलेंटाइन डे पर छात्र ने प्रेमिका का संदेश पढ़ा; खुद को लगाई फांसी

शादी के बाद थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा

वहीं दूसरी तरफ थाना पाकबड़ा क्षेत्र में भी एक अन्य प्रेमी युगल के विवाह के बाद थाने पहुंचने का मामला सामने आया। एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों पक्षों के परिजनों ने लिखित में दिया है कि वे किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। फिलहाल बिलारी मामले में पुलिस ने युवती की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि यदि किसी भी प्रकार की धमकी या उत्पीड़न की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।