couple who went to visit vinod van were surrounded by miscreants in the forest they tried to kill husband विनोद वन घूमने गए दंपती को बदमाशों ने जंगल में घेरा, पति की हत्या की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विनोद वन घूमने गए दंपती को बदमाशों ने जंगल में घेरा, पति की हत्या की कोशिश

पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को पत्नी के साथ विनोद वन घूमने गए थे। वह पत्नी के साथ सेल्फी ले रहे थे। तभी दो बदमाश आ गए। दोनों को प्रेमी प्रेमिका बताते हुए अभद्रता करने लगे। आरोप है कि दोनों ने उनका मोबाइल से वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देंगे।

Tue, 19 Aug 2025 03:41 PMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
विनोद वन घूमने गए दंपती को बदमाशों ने जंगल में घेरा, पति की हत्या की कोशिश

यूपी के गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में स्थित विनोद वन में 15 अगस्त को घूमने गए दंपती से लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेल्फी लेने के दौरान आए बदमाशों ने लूट के साथ ही युवक की गला कसकर हत्या की कोशिश की। शोर मचाने पर फरार हुए बदमाश पत्नी का मोबाइल नंबर ले लिए थे और अब वीडियो कॉल कर रुपये मांग रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

झंगहा थाना क्षेत्र के वनसप्ती गांव निवासी निकेष निषाद ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को पत्नी के साथ विनोद वन घूमने गए थे। वह पत्नी के साथ सेल्फी ले रहे थे। तभी दो बदमाश आ गए और दोनों को प्रेमी प्रेमिका बताते हुए अभद्रता करने लगे। आरोप है कि दोनों ने उनका मोबाइल से वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। डरे-सहमे निकेष ने विरोध किया तो बदमाशों ने गमछे से गला कसकर मारने का प्रयास किया और उनकी जेब में रखे 1400 रुपये छीनकर फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: खाद फैक्ट्री में गैस रिसाव से 14 बच्चों की सेहत बिगड़ी, गुस्से में ग्रामीण

घटना के बाद आरोपितों ने फोन कर और रुपये की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर निकेष ने एम्स थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की और सर्विलांस की मदद से आरोपितों की पहचान कुसम्ही कोठी निवासी अभिषेक राजभर व सरदानगर के रौतनिया निवासी अरुण यादव के रूप में हुई, जो ऑटो चालक है और उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है। सोमवार की दोपहर में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में पुलिस की गाड़ी पलटी, सिपाही घायल; बाल-बाल बचे दरोगा-ड्राइवर

लंबे समय बाद हुई ऐसी वारदात

इसके पहले भी कुसम्ही जंगल में इस तरह की कई घटनाएं हुई थीं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंगल में पुलिस पिकेट भी लगा दी थी, जिस वजह से घटनाओं पर विराम लग गया था, लेकिन एक बार फिर इस तरह की वारदात सामने आने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। पुलिस आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई के साथ उनके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।