up health of 14 children deteriorated due to gas leak in fertilizer factory villagers angry यूपी: खाद फैक्ट्री में गैस रिसाव से 14 बच्चों की सेहत बिगड़ी, गुस्से में ग्रामीण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: खाद फैक्ट्री में गैस रिसाव से 14 बच्चों की सेहत बिगड़ी, गुस्से में ग्रामीण

ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुए गैस रिसाव से 14 बच्चों के तबीयत अचानक बिगड़ गई। अफसरों ने बताया कि प्रधान ने जानकारी दी।फैक्ट्री सुरक्षा अधिकारी को फोन कर प्लांट से गैस रिसाव होने की बात कहते हुए प्लांट को तत्काल बंद करने को कहा लेकिन संचालक ने प्लांट बंद करने से इनकार कर दिया।

Tue, 19 Aug 2025 02:34 PMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी: खाद फैक्ट्री में गैस रिसाव से 14 बच्चों की सेहत बिगड़ी, गुस्से में ग्रामीण

यूपी के गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के देवकहिया गांव स्थित एशियन फर्टिलाइजर में सोमवार को अपराह्न करीब 2.15 बजे गैस रिसाव से 14 स्कूली बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी और गले में खराश होने पर उन्हें पीएचसी सरदारनगर पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रधान की सूचना पर पहुंचे अफसरों ने जांच पूरी होने तक प्लांट को बंद करा दिया। गैस रिसाव के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। प्रबंधन ने गैस रिसाव से ही इनकार किया है।

ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि अचानक हुए गैस रिसाव से 14 बच्चों के तबीयत अचानक बिगड़ गई। अफसरों ने बताया कि प्रधान ने जानकारी दी कि फैक्ट्री सुरक्षा अधिकारी को फोन कर प्लांट से गैस रिसाव होने की बात कहते हुए प्लांट को तत्काल बंद करने को कहा लेकिन संचालक ने प्लांट बंद करने से इनकार कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे अफसरों ने सख्त रुख अपनाते हुए फैक्टरी बंद करा दी। एसडीएम ने फैक्टरी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद इसे खोलने या बंद रखने का निर्णय होगा। ग्रामीणों ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व यह फैक्टरी स्थापित हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में पुलिस की गाड़ी पलटी, सिपाही घायल; बाल-बाल बचे दरोगा-ड्राइवर

फर्टिलाइजर प्लांट में गैस रिसाव की जांच के लिए टीम का गठन

चौरीचौरा क्षेत्र के देवकहिया गांव स्थित एशियन फर्टिलाइजर प्लांट में सोमवार की दोपहर गैस रिसाव से दुर्घटना के मामले में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जांच का आदेश दिया है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई है, जिसमें क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी एवं सहायक निदेशक कारखाना सदस्य है। उन्होंने निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

एशियन फर्टिलाइजर प्लांट में सोमवार को अपराह्न करीब 2.15 बजे गैस रिसाव से एक निजी व एक प्राथमिक विद्यालय के 14 स्कूली बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी और गले में खराश होने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदार नगर पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

30 वर्ष पुराना है प्लांट

ग्राम प्रधान मैनेजर शर्मा, विदेशी भारती, सुरजीत शर्मा, ओमप्रकाश, अंजेश सिंह, ओम प्रकाश ने एसडीएम को बताया 30 वर्ष पूर्व यह फैक्ट्री स्थापित हुई थी। प्लांट पूरी तरह से जर्जर हो गया है। अक्सर गैस का रिसाव होता रहता है। फसलों को भी नुकसान पहुंचता है। एसडीएम ने जांच कर कारवाई करने का आश्वासन दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: रेल पटरियों के बीच सोलर पैनल, देश में पहली बार ऐसे पैदा होगी बिजली

इन बच्चों की तबीयत बिगड़ी

स्थानीय एक निजी व एक प्राथमिक विद्यालय के छात्र आर्यन, अंश कुमार, सन्नी, गनेश, सिद्धार्थ, निहाल शर्मा, रितिक, लबी व अंश सहित 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर उन्हें पीएचसी सरदारनगर ले जाया गया। बच्चों को उल्टी व गले मे खराश होने की शिकायत थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारनगर में उनका उपचार किया गया।

पीएचसी के चिकित्सक डॉ. ओम शिव मणि त्रिपाठी ने बताया कि गैस लगने से बच्चों को उल्टी व गले में खरास की शिकायत थी। सभी का इलाज कर दिया गया है। ऐहतियात के तौर बच्चों को कुछ देर के लिए रोका गया था। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

क्या बोले अधिकारी

चौरीचौरा के एसडीएम कुंवर सचिन सिंह ने कहा कि एशियन फर्टिलाइजर के गैस प्लांट में रिसाव की पुष्टि होने पर गैस प्लांट को तत्काल प्रभाव से बन्द करा दिया गया है। फैक्ट्री में मौजूद जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया है कि बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट के गैस प्लांट को संचालित न किया जाए। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उनका इलाज करा कर घर भेज दिया गया है।

एशियन फर्टिलाइजर के सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि गैस रिसाव का ग्रामीणों ने आरोप लगाया। लेकिन प्लांट से गैस का रिसाव नहीं हुआ था। उस दौरान गैस प्लांट चल भी नहीं रहा था। ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं। प्रशासन के निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।