contractor s manager s body found in three pieces family files complaint against second wife and brother in law ठेकेदार के मैनेजर की 3 टुकड़ों में मिली लाश, परिवार ने दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ दी तहरीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ठेकेदार के मैनेजर की 3 टुकड़ों में मिली लाश, परिवार ने दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ दी तहरीर

रविवार रात फाफामऊ रेलवे पुल पर 3 टुकड़ों में मैनेजर का शव मिला। इसके तीन घंटे पहले वह घर से लापता हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उनकी दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। ठेकेदार के बड़े बेटे का 20 अप्रैल को मुंडन होने वाला था।

Tue, 14 April 2026 12:20 PMAjay Singh संवाददाता, प्रयागराज
share
ठेकेदार के मैनेजर की 3 टुकड़ों में मिली लाश, परिवार ने दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ दी तहरीर

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एमईएस के एक ठेकेदार के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार रात फाफामऊ रेलवे पुल पर तीन टुकड़ों में मैनेजर का शव मिला। वह तीन घंटे से घर से लापता थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उनकी दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। राजीव के बड़े बेटे का 20 अप्रैल को मुंडन होने वाला था। हंसी-खुशी के माहौल में परिवार में इसकी तैयारियों चल रही थीं। इसी बीच ठेकेदार अचानक घर से लापता हुए और रेलवे ट्रैक पर उनकी लाश मिली।

बहरिया थानाक्षेत्र के सिकंदरा के रहने वाले 49 वर्षीय राजीव कुमार मिश्र पुत्र राजेंद्र मिश्र शिवकुटी में लाला की सराय मोहल्ले में पत्नी सरिता और 12 वर्षीय बेटी काव्या के साथ रहते थे। राजीव एमईएस के ठेकेदार नंदन मिश्र के मैनेजर थे। भाई मनोज मिश्र ने बताया कि पत्नी सरिता और दारागंज निवासी साले प्रभाकर दुबे से विवाद के बाद रविवार रात आठ बजे राजीव घर से निकल गए थे। उनकी तलाश की जा रही थी, इसी दौरान शिवकुटी पुलिस ने फाफामऊ रेलवे पुल पर शव मिलने की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निगेटिव नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दें, योगी ने युवा कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

परिजनों ने बताया कि पहली पत्नी के 2006 में निधन के बाद 2009 में राजीव ने सरिता से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटे आकाश और छोटू हैं। दोनों रायपुर में रहकर नौकरी करते हैं। दूसरी पत्नी सरिता से बेटी काव्या है। पत्नी सरिता का सम्पत्ति को लेकर राजीव से विवाद होता था। इसमें सरिता का भाई भी मदद करता था। परिजनों का आरोप है कि सरिता ने राजीव पर दबाव बनाकर वाराणसी की जमीन अपने नाम करा ली थी। प्रभारी निरीक्षक शिवकुटी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसमें हत्या की आशंका जताते हुए पत्नी और साले पर आरोप लगाया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बिजली विभाग का 7 दिन का खास अभियान, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी-कर्मचारी
ये भी पढ़ें:यूपी में क्यों उठी 70 लाख उपभोक्ताओं के मीटर बदलने की मांग ? आयोग पहुंचा मामला
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड, लड़की की 20 अप्रैल को होनी थी शादी

घर में गम में बदल गई खुशी

राजीव के बड़े बेटे आकाश के बेटे का 20 अप्रैल को मुंडन संस्कार होना था। इसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। राजीव भी उसी की तैयारियों में जुटे थे। रिश्तेदारों को निमंत्रण बांट रहे थे। उनकी मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।