constable heard the complaint of women wearing vests सिपाही की ड्यूटी पर शर्मनाक हरकत, महिलाओं के सामने बनियान पहने सुनी फरियाद, महकमे में हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिपाही की ड्यूटी पर शर्मनाक हरकत, महिलाओं के सामने बनियान पहने सुनी फरियाद, महकमे में हड़कंप

मेरठ में शिकायत लेकर आई महिलाओं के सामने बनियान पहने एक सिपाही सुनवाई करता नजर आया। आरोपी सिपाही की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में सिपाही बनियान पहनकर सामने कुर्सी पर बैठा है और सामने महिलाएं बैठी हैं।

Wed, 11 June 2025 09:49 PMPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, मेरठ
share
सिपाही की ड्यूटी पर शर्मनाक हरकत, महिलाओं के सामने बनियान पहने सुनी फरियाद, महकमे में हड़कंप

मेरठ में किठौर की ललियाना पुलिस चौकी पर शिकायत लेकर आई महिलाओं के सामने बनियान पहने एक सिपाही सुनवाई करता नजर आया। आरोपी सिपाही की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में सिपाही बनियान पहनकर सामने कुर्सी पर बैठा है और सामने महिलाएं बैठी हैं। वीडियो का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और सीओ किठौर को जांच दी है।

किठौर थाने की ललियाना चौकी पर सिपाही संदीप चौधरी की तैनाती है। सिपाही संदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो में सबसे पहले चौकी की बिल्डिंग दिखाई दे रही है। इसके बाद चौकी की गैलरी में मेज के सामने कुर्सी पर बैठा सिपाही संदीप दिखाई दे रहा है। संदीप के सामने कुर्सी पर एक बुजुर्ग और एक युवक बैठा दिख रहा है, जबकि दो-तीन युवक सामने खड़े दिखाई दिए। दो महिलाएं जमीन पर कुर्सी के पास बैठी थी।

सिपाही संदीप चौधरी बनियान पहने हुए सुनवाई करने में लगा है। न तो सिपाही को विभाग की छवि की परवाह है और न ही ड्यूटी के समय वर्दी पहनने का ध्यान है। जिस तरह का व्यवहार सिपाही संदीप द्वारा किया गया, उसे लेकर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। अधिकारियों ने भी वीडियो का संज्ञान लिया। सिपाही के खिलाफ जांच बैठा दी गई और सीओ किठौर से रिपोर्ट मांगी है। सिपाही के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। सिपाही पर सस्पेंशन की कार्रवाई की तैयारी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों से ले रहा था योजनाओं का लाभ
ये भी पढ़ें:गैंगरेप के मुकदमे में बचने के लिए युवक ने चचेरे भाई को मार डाला, तीन कातिल गिरफ्
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही की लव मैरिज से पंचायत नाराज, हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

ड्यूटी पर वर्दी पहनकर ही रहें पुलिसकर्मी

इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने सख्ती बढ़ा दी है। आदेश दिया है हर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर वर्दी पहनकर ही रहेगा। कोई भी बिना वर्दी थाने में मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी भी सख्त आदेश कर चुके हैं। वहीं, इस मामले में एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि वीडियो जानकारी में आया है, जिसमें सिपाही संदीप बनियान पहने महिलाओं के सामने बैठा है। इस वीडियो का संज्ञान लिया गया है और सीओ किठौर को जांच दी है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।