Cold wave may bring chills to 29 districts Uttar Pradesh Kanpur sees drop in temperature cold wave alert issued यूपी के 29 जिलों में कंपकपी छुड़ा सकती है सर्दी, कानपुर का लुढ़का पारा, शीतलहर को लेकर अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 29 जिलों में कंपकपी छुड़ा सकती है सर्दी, कानपुर का लुढ़का पारा, शीतलहर को लेकर अलर्ट

उत्तर और पश्चिमी हवाओं के चलने से कई जिलों में रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। कानपुर की बात करें तो यहां सात डिग्री तक पारा नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के अंदर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

Sun, 16 Nov 2025 06:53 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी के 29 जिलों में कंपकपी छुड़ा सकती है सर्दी, कानपुर का लुढ़का पारा, शीतलहर को लेकर अलर्ट

UP Weather: यूपी में सुबह और शाम में सर्दी का एहसास होने लगा है। अधिकतर जगहों पर लोगों ने अब अलाव का सहारा लेनो भी शुरू कर दिया है। सर्दी के कारण शाम होते ही सड़कों पर भीड़भाड़ भी कम होने लगी है। उत्तर और पश्चिमी हवाओं के चलने से कई जिलों में रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। कानपुर की बात करें तो यहां सात डिग्री तक पारा नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के अंदर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम में हल्की-हल्न्की धुंध छाई रहेगी। 29 जिलों में शीतलहर का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी के रामपुर, पीलीभीत, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, एटा, शाहजहांपुर, बदायूं मैनपुरी और पूरब के जिले सीतापुर, अमेठी, उन्नाव, हरदोई, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, कानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, कन्नौज और फर्रुखाबाद में शीतलरह चल सकती है। मौसम विभाग ने इस जिले के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में हल्की शुष्क हवाओं के चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए जा रहे हैं, जिसके कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का असर देखने को मिल सकता है।

नवंबर में ही चल सकती है दिसंबर और जनवरी में चलने वाली शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार आम तौर पर शीलतर दिसंबर और जनवरी में चलती है, लेकिन लगातार बदल रहे मौसम के चलते इस बार नवंबर में ही शीतलहर का असर दिख सकता है। लखनऊ की बात करें तो यहां मौसम साफ रहने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के खदान हादसे पर बड़ा ऐक्शन, मालिक और दो पार्टनरों के खिलाफ केस दर्ज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठंड बढ़ी,लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में शीतलहर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।