RLD chief Jayant Chaudhary's show of strength in SP stronghold, claims to have sugarcane control order withdrawn जयंत चौधरी का गन्ना किसानों पर नया दांव, नियंत्रण आदेश वापस कराने का दावा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जयंत चौधरी का गन्ना किसानों पर नया दांव, नियंत्रण आदेश वापस कराने का दावा

समाजवादी पार्टी गढ़ में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन के जरिए मिशन 2027 का शंखनाद कर दिया। जयंत ने कहा कि किसानों और नौजवानों के लिए सरकार काम कर रही है। गन्ना नियंत्रण आदेश के प्रस्तावित मसौदे को वापस कराने का दावा किया।

Thu, 4 June 2026 09:22 PMYogesh Yadav ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), संवाददाता
share
जयंत चौधरी का गन्ना किसानों पर नया दांव, नियंत्रण आदेश वापस कराने का दावा

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ मुरादाबाद में 'विजय संकल्प रैली' के जरिए मिशन 2027 का शंखनाद कर दिया। रैली को संबोधित करते हुए जयंत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और नौजवानों के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा गन्ना नियंत्रण संशोधन मसौदे को रद्द किए जाने का हवाला देते हुए इसे किसानों की सामूहिक आवाज की जीत बताया।

सनातन धर्म इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में आयोजित रैली में सबसे बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए जयंत चौधरी ने गन्ना नियंत्रण संशोधन मसौदे का जिक्र किया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने बीती 20 अप्रैल को यह मसौदा पटल पर रखा था। इसके तुरंत बाद 25 अप्रैल को मेरठ की सभा में हमने सीधे किसानों से इस पर राय मांगी। किसानों और छोटे खांडसारी उद्योग से जुड़े लोगों का स्पष्ट फीडबैक था कि इस मसौदे के लागू होने से किसानों का शोषण बढ़ेगा, गन्ने के सही दाम नहीं मिलेंगे और कुटीर उद्योग बंद हो जाएंगे। रालोद प्रमुख ने दावा किया कि उन्होंने बिना देर किए किसानों की इस संयुक्त और मुखर राय को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया, जिसके बाद सरकार ने व्यापक जनहित में इस प्रस्तावित मसौदे को पूरी तरह रद्द कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में चुपके से महंगी हो गई बिजली, रोक के बाद भी पावर कारपोरेशन ने दिया झटका

किसान समृद्ध होगा, तभी सुधरेगी देश की सेहत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों को साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र का किसान देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ है। उन्होंने कहा, जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा, तब तक देश के विकास की कल्पना अधूरी है। समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों की आधी से ज्यादा आर्थिक समस्याओं को खत्म कर देता है। उन्होंने स्वीकार किया कि वेस्ट यूपी का किसान आज भी सिंचाई, बिजली, बढ़ती लागत और बाजार की अनिश्चितताओं जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है और रालोद इन हक की लड़ाइयों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

युवाओं को उद्यमी बनने का मंत्र दे गए जयंत

अपने विभागीय विजन को सामने रखते हुए कौशल विकास मंत्री ने युवाओं से लीक से हटकर सोचने की अपील की। उन्होंने कहा, युवा सिर्फ नौकरी तलाशने की कतार में न खड़े रहें, बल्कि खुद उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को आधुनिक तकनीक और वैश्विक उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी ने नीलामी में बड़े बिल्डरों को पछाड़ा, 45 करोड़ की बोली लगाकर खरीदी जमीन

कहा कि युवा डिजिटल कारोबार, सेवा क्षेत्र और विशेषकर कृषि आधारित लघु उद्योगों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि गांवों से होने वाला पलायन भी रुकेगा। इस पूर्व मंच पर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान रेली के आयोजक पूर्व विधायक विजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष सरजीत सिंह, अरुण चौहान, सलीम अंसारी एडवोकेट, रोमिश यादव और शाहनवाज मलिक सहित भारी संख्या में रालोद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, दोगुना हुआ सर्किल रेट, आज से हो जाएगा लागू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।