cm yogi will give appointment letters to nursing officers today the process has been pending for six months सीएम योगी आज नर्सिंग ऑफिसरों को देंगे नियुक्ति पत्र, छह महीने से लटकी थी प्रक्रिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी आज नर्सिंग ऑफिसरों को देंगे नियुक्ति पत्र, छह महीने से लटकी थी प्रक्रिया

लोहिया संस्थान प्रशासन ने मार्च 2024 में नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों को भरने का फैसला किया था। 665 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 11 अक्तूबर 2025 को कम्प्यूटर आधारित टेस्ट हुआ था। 12 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की गई थी।

Sun, 29 March 2026 09:24 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
सीएम योगी आज नर्सिंग ऑफिसरों को देंगे नियुक्ति पत्र, छह महीने से लटकी थी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग ऑफिसरों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इससे चयनित नर्सिंग ऑफिसर में खुशी की लहर है।

‘हिन्दुस्तान’ अखबार ने लोहिया के 665 नर्सिंग ऑफिसर की ज्वाइनिंग अटकी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद लोहिया संस्थान प्रशासन व शासन के अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र वितरण की तारीख मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: छोटे उद्योगों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, खुद प्रमाण पत्र देना पर्याप्त

छह महीने से अटकी थी नियुक्ति

लोहिया संस्थान प्रशासन ने मार्च 2024 में नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों को भरने का फैसला किया था। 665 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 11 अक्तूबर 2025 को कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट हुआ था। 12 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच समेत भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। छह माह पूर्व भर्ती की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थी। इसके बावजूद अब तक न तो नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। न ही ज्वाइनिंग की कोई स्पष्ट तारीख घोषित की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश के नियमों के उल्लंघन पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 4 औद्योगिक भूखंड निरस्त

क्या बोले अधिकारी

लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ.सीएम सिंह ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के हाथों चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्त पत्र मिलेंगे। नर्सिंग ऑफिसर की तैनाती से संस्थान में मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश के नियमों के उल्लंघन पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 4 औद्योगिक भूखंड निरस्त
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।