the kerala story 2 actor sumit talks about controversial beef scene says he just played salim द केरल स्टोरी 2 का बीफ वाला सीन नहीं था आसान, देखें सलीम बने सुमीत विवाद पर क्या बोले, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

द केरल स्टोरी 2 का बीफ वाला सीन नहीं था आसान, देखें सलीम बने सुमीत विवाद पर क्या बोले

द केरल स्टोरी 2 फिल्म पर विवाद छिड़ा है। इसमें एक बीफ वाला सीन भी दिखाया गया है जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। अब इस सीन को करने वाले एक्टर सुमित ने इस पर बात की है।

Fri, 27 Feb 2026 02:21 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
द केरल स्टोरी 2 का बीफ वाला सीन नहीं था आसान, देखें सलीम बने सुमीत विवाद पर क्या बोले

द केरल स्टोरी 2 का विवाद कोर्ट में है। ट्रेलर आने के बाद फिल्म का विवाद तेज हुआ जो कि विरोध के बाद कोर्ट तक पहुंच गया। मूवी 27 फरवरी को रिलीज होनी थी जिस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। मूवी पर कई आपत्तियां हैं जिनमें हिंदू लड़की को जबरन बीफ खिलाने वाला एक सीन भी है। फिल्म में सुमित गहलावत इस सीन में दिखाई देते हैं। उन्होंने सलीम का रोल निभाया है। अब उन्होंने बताया कि उस सीन को करते वक्त वह क्या सोच रहे थे। वहीं उन्होंने फिल्म पर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी पर भी बात की।

सुमित बोले- पहले फिल्म देख लें

सुमित मिडडे से बातचीत में बोले, 'इस पर मैं यही कहूंगा कि थोड़े दुख की बात है कि विवाद की वजह से एक्टर का काम छिप जाता है। हम मेहनत करते हैं तो यही कहूंगा कि दूसरी चीजों के अलावा लोगों को एक्टर्स के काम पर भी बात करनी चाहिए। उम्मीद करता हूं कि फिल्म की रिलीज के बाद लोग एक्टर्स के काम पर भी बात करेंगे चाहे ये अच्छा हो या बुरा।' फिल्म को प्रोपागैंडा कहे जाने पर सुमित बोले कि कम से कम पहले फिल्म देख लीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'WhatsApp फॉरवर्ड पर फिल्म नहीं बनाता', द केरल स्टोरी 2 पर बोले डायरेक्टर सेन

बीफ सीन पर क्या बोले सुमित

सुमित से जब कॉन्ट्रोवर्शियल बीफ सीन के बारे में भी पूछा गया। जिसमें वह हिंदू लड़की को जबरन बीफ खिलाते हैं। इस सीन से पहले दिमाग में क्या चल रहा था। सुमित बोले, 'बेशक ये आसान सीन नहीं था। एक एक्टर के तौर पर हम सोचते हैं कि सीन जैसा लिखा गया है दर्शकों तक वैसा ही पहुंचना चाहिए। तो सीन करते वक्त मैं सलीम बनकर सीन कर रहा था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब कोर्ट के चक्कर में 4 साल तक रिलीज नहीं हो पाई सनी देओल की ये फिल्म

शूट के पहले थी ये तैयारी

सुमित ने सीन के पहले की तैयारी के बारे में भी बताया। वह बोले, 'सीन शूट करने से पहले हमने खुद को पूरी तरह रिलैक्स करने की कोशिश की। मैं अपनी को-स्टार्स से बात कर रहा था क्योंकि आपसी समझ होना जरूरी था। सीरियस शॉट में उनको भी सहज करना था। हम बातें कर रहे थे और जोक्स मार रहे थे क्योंकि पता था कि कठिन सीन है।' सुमित ने बताया कि वह ऑन-ऑफ टाइप के एक्टर हैं। सीन के वक्त सीरियस रहते हैं और कट बोलते ही उससे बाहर आ जाते हैं। बता दें कि सीन में हिंदू लड़की मुस्लिम परिवार में शादी करके आती है। फिर उसे घरवाले और पति मिलकर जबरन बीफ खिलाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल स्टोरी 2 पर क्यों मचा बवाल; 25 साल की चेतावनी, क्या है मेकर्स का कहना,समझें

क्या है विवाद

केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर में अलग-अलग राज्यों की कहानी दिखाई गई है। मेकर्स ने डिसक्लेमर भी दिया है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों के बहलाकर उनका धर्म परिवर्तन और निकाह करते हैं। इसके बाद उनका शोषण किया जाता है। फिल्म के कॉन्टेंट पर लोगों को आपत्ति है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।