CM Yogi swings into action over unseasonal rains UP issues orders to DM all districts यूपी में बेमौसम बारिश को लेकर ऐक्शन में आए सीएम योगी, सभी जिलों के डीएम को जारी किए आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बेमौसम बारिश को लेकर ऐक्शन में आए सीएम योगी, सभी जिलों के डीएम को जारी किए आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं फील्ड में निकलकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कराएं।

Sat, 21 March 2026 12:26 AMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
यूपी में बेमौसम बारिश को लेकर ऐक्शन में आए सीएम योगी, सभी जिलों के डीएम को जारी किए आदेश

CM Yogi Order: यूपी में बेमौसम बारिश को लेकर सीएम योगी ऐक्शन में नजर आए। सीएम योगी ने शुक्रवार देर शाम यूपी के सभी डीए को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और फसलों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं फील्ड में निकलकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल कागजी न होकर वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को सही और समय पर सहायता मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आंधी-बारिश ने बरपाया कहर; सात लोगों की मौत, फसलें हुईं चौपट

मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश

मुख्यमंत्री ने राहत आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों से सीधा संपर्क और समन्वय बनाए रखें। सीएम ने कहा कि सभी सूचनाएं समय पर एकत्रित कर शासन को उपलब्ध कराई जाएं, जिससे राहत कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि फसलों को हुई क्षति का आकलन प्राप्त होते ही मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षकों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला, अफसरों ने ऐसा किया तो महंगा पड़ेगा

किसानों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है सरकार

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भुगतान व्यवस्था पारदर्शी और समयबद्ध हो, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी आपदा की स्थिति में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का बड़ा फैसला, फंसी संपत्तियां आवंटियों को मिलने का रास्ता खुला

तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों पर असर

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवा के कारण तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे दाना काला पड़ने और पैदावार घटने की आशंका है। सिद्धार्थनगर और गोण्डा में ओलों ने गेहूं को भारी नुकसान पहुंचाया है। गीली मिट्टी के कारण आलू की खुदाई रुक गई है और खेतों में पड़ा आलू सड़ने का डर है। सरसों की फलियां झड़ गई हैं। मलिहाबाद और सूबे के पश्चिजी जिलों में आम के बौर को नुकसान पहुंचा है। बरेली मंडल में दलहनी फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।