cm yogi order regarding deployment of sho on police stations in up assigns responsibility to officers to check merit सीएम योगी का यूपी में थानेदारों की तैनाती को लेकर बड़ा आदेश, अफसरों को सौंपी ये जिम्मेदारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी का यूपी में थानेदारों की तैनाती को लेकर बड़ा आदेश, अफसरों को सौंपी ये जिम्मेदारी

सीएम योगी ने कहा कि थानों पर फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए। ऐसा होने पर ही पुलिस और जनता के बीच दूरी घटेगी। पीड़ित अपनी बात बिना डरे कह सकेगा। उन्होंने अफसरों को समय-समय पर अपने मातहतों की कार्यकुशलता परखते रहने को कहा। पुलिस के बुनियादी ढांचों पर भी चर्चा की। 

Sat, 27 Dec 2025 07:31 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
सीएम योगी का यूपी में थानेदारों की तैनाती को लेकर बड़ा आदेश, अफसरों को सौंपी ये जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में थाना प्रभारियों की तैनाती पर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना प्रबंध पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है। इसे मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि प्रदेश में थाना प्रभारियों की तैनाती मेरिट के आधार पर की जाए। इससे पीड़ितों को तुरन्त ही संवेदनशीलता के साथ मदद मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों पर फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए। ऐसा होने पर ही पुलिस और जनता के बीच दूरी घटेगी। पीड़ित अपनी बात बिना डरे कह सकेगा। उन्होंने अफसरों को समय-समय पर अपने मातहतों की कार्यकुशलता परखते रहने को कहा।

सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय 'पुलिस मंथन' वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीट पुलिसिंग में सुधार एवं तकनीकी उन्नयन हेतु 'यक्ष' ऐप का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में यूपी पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों का ही प्रतिफल है कि लोगों के मन में प्रदेश के प्रति परसेप्शन परिवर्तित हुआ है। प्रदेश 'रूल ऑफ लॉ' का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। हमने केवल परम्परागत पुलिसिंग को ही परिवर्तित नहीं किया, बल्कि पुलिस व्यवस्था में समय के अनुरूप परिवर्तन करके भी दिखाया है। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी निष्ठा के साथ 25 करोड़ प्रदेश वासियों की सेवा, सुरक्षा हेतु मजबूती के साथ कार्य कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उन्हें एक कप चाय के लिए पूछिए, कड़ाके की ठंड में क्या आपने पढ़ी योगी की ये पाती?

शहरी थाने कारपोरेट लुक में दिखने चाहिए

मुख्यमंत्री ने पुलिस के बुनियादी ढांचों पर भी चर्चा की। कहा कि गांव से लेकर शहर के थानों में इस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे थाने कारपोरेट लुक में दिखे। कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पुलिस विभाग के पास बजट की कमी नहीं है। थानों से लेकर अधिकारियों के कार्यालय तक आधुनिक तकनीक की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के भवन के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को होरिजेंटल की जगह वर्टिकल दिशा में बढ़ाने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास्ते में आए दसवीं छात्र के सीने में उतार दीं गोलियां, यूपी में सनसनीखेज वारदात

थानों में बेहतर पार्किंग हो

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि थानों में पार्किंग का बेहतर इंतजाम होना चाहिए। इससे यहां आने वालों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। थानों में जब्त वाहनों का रखरखाव सही से होना चाहिए। साथ ही फरियादियों के बैठने का इंतजाम भी ठीक दिखना चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।