CM Yogi inspected the Domingarh four lane and overbridge in Gorakhpur गोरखपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति, योगी ने किया डोमिनगढ़ फोरलेन और ओवरब्रिज का निरीक्षण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति, योगी ने किया डोमिनगढ़ फोरलेन और ओवरब्रिज का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन डोमिनगढ़ माधोपुर बंधा से महेसरा पुल तक फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ में बन रहे रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने काम में तेजी लाकर फोरलेन सड़क और रेल उपरिगामी पुल का निर्माण जल्द से जल्द करने के दिए निर्देश दिए।

Thu, 23 April 2026 07:48 PMPawan Kumar Sharma निज संवाददाता, गोरखपुर
share
गोरखपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति, योगी ने किया डोमिनगढ़ फोरलेन और ओवरब्रिज का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निर्माणाधीन डोमिनगढ़ माधोपुर बंधा से महेसरा पुल तक फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ में बन रहे रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने काम में तेजी लाकर फोरलेन सड़क और रेल उपरिगामी पुल का निर्माण जल्द से जल्द करने के दिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब शहर के बाहर-बाहर फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल जाएगी। राजघाट, ट्रांसपोर्ट नगर से होते हुए नेपाल जाने वाले मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इस फोरलेन से सीधे महेसरा और फिर वहां से सोनौली मार्ग पर जाना आसान होगा। राजघाट पुल से हाबर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़, कोलिया, गाहासाढ़ बंधा होते हुए जंगल कौड़िया-कालेसर मार्ग तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने डोमिनगढ़ चौकी के पास जगतबेला-डोमिनगढ़ रेल सेक्शन पर रहमतनगर-माधोपुर रोड पर रेल उपरिगामी पुल की प्रगति की जानकारी ली। ड्राइंग मैप देखने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डोमिनगढ़ चौकी के पास स्वागत के लिए जुटे लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में विकास की एक नई श्रृंखला खड़ी हो रही है। हाबर्ट बंधा, डोमिनगढ़ बंधा पर फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ में रेल उपरिगामी पुल बन जाने से घुनघुनकोठा, जगतबेला और आसपास के लोगों को बड़ी सहूलियत हो जाएगी। फोरलेन के रूप में तटबंध सुदृढ़ हो जाने से बाढ़ से भी बचाव होगा। फोरलेन सड़क बन जाने से जंगल कौड़िया-कालेसर या फिर सोनौली मार्ग पर जाना बेहद सुगम हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हज यात्रियों के लिए एडवाइजरी, मेहंदी लगवाने से महिलाओं को हो सकती है परेशानी

इस दौरान उन्होंने राजघाट पुल से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़, कोलिया, गाहासाढ़ बंधा होते हुए जंगल कौड़िया-कालेसर मार्ग तक फोरलेन सड़क के निर्माण की भी जानकारी ली। उन्होंने इन तीनों परियोजनाओं को सुगम यातायात और बाढ़ बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सबसे पहले वह लालडिग्गी के आगे बंधे पर रुके। यहां उन्होंने फोरलेन सड़क परियोजना के ड्राइंग मैप को देखा और कार्य प्रगति के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि काम में और तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित करने की तैयारी करें।

इलाहीबाग बांध के पर रूके सीएम

सीएम योगी ने इसी मार्ग पर इलाहीबाग के पास बांध पर रूककर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने लक्षित समय सितंबर 2026 की बजाय जुलाई 2026 तक ही फोरलेन का काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए। यहां मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि महेसरा तक बनने वाले फोरलेन के अंतिम छोर को खूबसूरत बनाने में नगर निगम भी योगदान दें। उन्होंने कहा कि महेसरा में सड़क से सटी वाटर बॉडी के समीप की भूमि पर कचरा पड़ा रहता है। वहां भी ईको पार्क जैसा विकास किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संदेह से परे नहीं थे सबूत; फतेहपुर में 38 साल पुराने हत्याकांड में आरोपी बरी

132 करोड़ में बनेगा डोमिनगढ़ ओवरब्रिज

जगतबेला-डोमिनगढ़ रेल सेक्शन पर रहमतनगर-माधोपुर रोड पर उपरिगामी पुल का निर्माण 132 करोड़ 60 लाख 78 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है। 755 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाना है। इससे सोनौली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी, समय व ईंधन की बचत भी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीयत साफ हो तो..., ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले योगी; दी 1055 करोड़ की सौगात
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।