Important advisory for Haj pilgrims applying mehndi may cause problems for women हज यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी, मेहंदी लगवाने से महिलाओं को हो सकती है परेशानी, जानें वजह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हज यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी, मेहंदी लगवाने से महिलाओं को हो सकती है परेशानी, जानें वजह

हज यात्रा पर जाने वाली महिला यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। मुस्लिम महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान अपनी उंगलियों और अंगूठे पर मेहंदी लगाने से बचें। दरअसल, खासतौर पर एयरपोर्ट पर होने वाली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए दी गई है।

Thu, 23 April 2026 03:01 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
share
हज यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी, मेहंदी लगवाने से महिलाओं को हो सकती है परेशानी, जानें वजह

हज यात्रा पर जाने वाली महिला यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खा वारसी ने मुस्लिम महिलाओं को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान अपनी उंगलियों और अंगूठे पर मेहंदी लगाने से बचें। उनका कहना है कि यह सलाह खासतौर पर एयरपोर्ट पर होने वाली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए दी गई है। हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन के दौरान यात्रियों के फिंगरप्रिंट लिए जाते हैं, जिनकी सटीक पहचान बेहद जरूरी होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मेहंदी एक प्राकृतिक रंग है जो त्वचा की ऊपरी परत पर गहराई तक असर डालता है। जब मेहंदी ज्यादा गहरी होती है, तो यह उंगलियों की बारीक लकीरों को ढक देती है। इससे स्कैनर को फिंगरप्रिंट पढ़ने में दिक्कत हो सकती है और वेरिफिकेशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, सऊदी अरब में सिम कार्ड खरीदने और उसे एक्टिवेट करने के लिए भी फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन अनिवार्य होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेंसकार्ट शोरूम में भगवा झंडे, नहीं तो... हिंदू संगठनों का अल्टीमेटम, तिलक लगाए

यदि उंगलियों पर मेहंदी लगी हो, तो सिम एक्टिवेशन में भी बाधा आ सकती है, जिससे यात्रियों को संचार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बरेली हज सेवा समिति ने सभी हजयात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा को आसान और परेशानी मुक्त बनाने के लिए इस सलाह का पालन करें और बायोमेट्रिक प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेरे कक्का को भारत है का? लाहौर खिसक लें...; लेंसकार्ट विवाद पर बाबा बागेश्वर

लखनऊ में तापमान ज्यादा होने से 5 घंटे बाद उड़ी हज यात्रा फ्लाइट

उधर, 22 अप्रैल को यानी कल हज यात्रियों को लेकर जाने वाला फ्लाईनास का विमान तय समय पर उड़ान नहीं भर सका। लखनऊ एयरपोर्ट से इसको दिन में 2 बजे उड़ान भरनी थी। तापमान उस समय 41 डिग्री था। ऐसे में पायलट ने मना कर दिया। जब तापमान शाम 7 बजे के करीब 35 डिग्री पर आया तब विमान में बोर्डिंग शुरू हुई।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विदेशी एयरलाइंस के पायलट तय मानकों पर ही विमान को टेक ऑफ करते हैं। बुधवार को यहां गर्मी अधिक थी और उनके मानकों के लिहाज से यह ठीक नहीं था। इस फ्लाइट की बोर्डिंग शाम 6:55 पर शुरू हुई। तब तक यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही बैठाया गया। फ्लाइट की बोर्डिंग 7:15 पर पूरी हुई जिसके बाद इस विमान ने 7:25 बजे उड़ान भरी। इस फ्लाइट से 426 यात्री रवाना हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे के काम का जायजा लेंगे योगी, जाएंगे सुनासीर नाथ महादेव मंदिर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।