CM Yogi gets to work as soon as he reaches Singapore holds meetings after meetings to promote investment in UP सिंगापुर पहुंचते ही काम पर जुटे योगी, यूपी में निवेश के लिए मीटिंग पर मीटिंग कर रहे सीएम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिंगापुर पहुंचते ही काम पर जुटे योगी, यूपी में निवेश के लिए मीटिंग पर मीटिंग कर रहे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे में Temasek Holdings के चेयरमैन से  मुलाकात कर यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, लॉजिस्टिक्स व डेटा सेंटर में निवेश का आमंत्रण दिया। 500-500 करोड़ के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। दौरा विदेशी निवेश बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Mon, 23 Feb 2026 10:24 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
सिंगापुर पहुंचते ही काम पर जुटे योगी, यूपी में निवेश के लिए मीटिंग पर मीटिंग कर रहे सीएम

सिंगापुर दौरे पर गए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार एक के बाद एक बैठकें कर रहे हैं। यूपी में विदेशी निवेश को बढ़ाने के मद्देनजर ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सिंगापुर दौरे के पहले दिन कई महत्वपूर्ण कॉरपोरेट बैठकों के माध्यम से निवेश आकर्षित करने की दिशा में ठोस पहल की। इस दौरान उन्होंने विदेशी निवेशकों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर राज्य में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

टेमासेक के चेयरमैन से मिले सीएम योगी

दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की अग्रणी निवेश कंपनी Temasek Holdings के चेयरमैन Teo Chee Hean और उनकी टीम के साथ बैठक की। इस बैठक में टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कंपनी को प्रदेश में अवसंरचना विकास, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवाएं, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास और अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

500 करोड़ के निवेश पर चर्चा

बैठक के दौरान टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी Manipal Hospitals द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की जानकारी साझा की गई। यह निवेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं के विस्तार में सहायक होगा। इसके अलावा, रियल एस्टेट और औद्योगिक पार्क विकास से जुड़ी कंपनी Ascendas द्वारा उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश पर भी चर्चा हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कल से 4 दिन के लिए जा रहे सिंगापुर-जापान, 33 कंपनियों से करेंगे मुलाकात
ये भी पढ़ें:यूपी में 45 हजार होमगार्ड भर्ती में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, सीएम योगी का ऐलान

डेटा सेंटर, कौशल विकास क्षेत्र में सहयोग पर सहमति

माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। बैठक में डेटा सेंटर, कौशल विकास और उभरती तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भविष्य उन्मुख अवसंरचना के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे राज्य को तकनीकी रूप से सक्षम और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

भरोसेमंद साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई

उन्होंने निवेशकों को प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, विस्तृत एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और तेजी से विकसित हो रहे लॉजिस्टिक्स हब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और राज्य सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत पारदर्शी, त्वरित और निवेशक-अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार दीर्घकालिक और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और तकनीकी क्षमता का विकास सुनिश्चित किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, ढाई लाख से ज्यादा के खाते में भेजे 460 करोड़

डिप्टी सीएम भी यूरोप दौरे पर

मुख्यमंत्री का यह सिंगापुर दौरा उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निवेश प्रोत्साहन की इसी मुहिम के तहत प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस समय यूरोप दौरे पर हैं। सरकार को उम्मीद है कि इन प्रयासों के माध्यम से राज्य में विदेशी निवेश की नई संभावनाएं खुलेंगी और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।