cm yogi flag off tata motors lucknow plants 10 lakh vehicle said up becoming global manufacturing hub टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट की 10 लाखवीं गाड़ी का फ्लैग ऑफ, योगी बोले-यूपी बन रहा ग्लोबल हब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट की 10 लाखवीं गाड़ी का फ्लैग ऑफ, योगी बोले-यूपी बन रहा ग्लोबल हब

सीएम योगी ने कहा कि जब हम मोमेंटम की बात करते हैं, तो यह सिर्फ M नहीं होता- जहां द्रव्यमान है, वहां गति भी होती है, और यही गति हमें नई ताकत देती है। उन्होंने कहा कि गति डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड का प्रतीक है। यह मोमेंटम अब केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर भी साफ दिखाई दे रहा है

Wed, 15 April 2026 02:29 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट की 10 लाखवीं गाड़ी का फ्लैग ऑफ, योगी बोले-यूपी बन रहा ग्लोबल हब

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टाटा मोटर्स के प्लांट से 10 लाखवीं गाड़ी (ई-बस) को बुधवार को लॉन्च किया गया। सीएम योगी ने ई-बस को हरी झंडी दिखाई। उसकी सवारी भी की। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने सीएम योगी को गाड़ी की विशेषताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औद्योगिक क्रांति (Industrial Revolution) नहीं है, बल्कि उस ऐतिहासिक उड़ान का लॉन्च पैड है, जो भारत की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को गलो ग्लोबल मैनुफैक्चरिंग हब (Global Manufacturing Hub) के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब हम मोमेंटम (Momentum) की बात करते हैं, तो यह सिर्फ M नहीं होता- जहां द्रव्यमान (Mass) है, वहां गति (Velocity) भी होती है, और यही गति हमें नई ताकत देती है। उन्होंने कहा कि गति (Velocity) डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड का प्रतीक है। यह मोमेंटम अब केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तेजी से विकसित होता इंफरास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी, मैनुफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निगेटिव नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दें, योगी ने युवा कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले तमाम चुनौतियां थीं। कनेक्टिविटी अच्छी नहीं थी। संसाधन कम थे। यह तय कर पाना कठिन होता था कि सड़क है या गड्ढा है। सुरक्षा का संकट था। न तो नीयत साफ थी और ना ही कोई नीति थी। परिणाम ये था कि लोग निवेश करने से डरते थे। आज भारत के कुल एक्सप्रेसवे का 55% उत्तर प्रदेश में है। गंगा एक्सप्रेस-वे का इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण होने जा रहा है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के पूर्ण होने के बाद, एक्सप्रेसवे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश का योगदान बढ़कर 60% हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वी यूपी को बड़ी सौगात, पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का आज उद्घाटन करेंगे CM योगी
ये भी पढ़ें:यूपी को मिले 21 नए IAS अधिकारी, अलग-अलग जिलों में तैनाती; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रतिबंधित गेमिंग ऐप का क्लोन बनाकर सौ करोड़ की ठगी, गैंग का पर्दाफाश

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज से 9 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में केवल दो एयरपोर्ट थे और वो भी बंद पड़े थे। आज 16 एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं। पिछले महीने भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। सीएम योगी ने कहा कि अपने 34 वर्ष की शानदार यात्रा के दौरान टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से 10 लाखवें वाहन को लॉन्च किया गया। 10 लाखवें वाहन की लॉन्चिंग केवल एक प्लांट के उत्पादन की ही उपलब्धि नहीं है बल्कि सप्लाई के लिए यूपी के ग्लोबल हब बनने का सूचक है। यह उड़ान रुकने के लिए नहीं है बल्कि आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए है।

वहीं कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि आज हम सब यहां 10 लाखवें वाहन के साक्षी बने हैं। यहां कॉमर्शियल व्हीकल का उत्पादन किया जाता है। सप्लायर, पार्टनर और कम्युनिटी का एक मजबूत इकोसिस्टम है। हम अगले 5 साल में 20 लाख व्हीकल बनाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।