cm yogi adityanath will give gorakhpur city two big gifts tomorrow with arrangements for both shops and parking सीएम योगी कल इस शहर को देंगे दो बड़ी सौगातें, दुकान और पार्किंग दोनों का होगा इंतजाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी कल इस शहर को देंगे दो बड़ी सौगातें, दुकान और पार्किंग दोनों का होगा इंतजाम

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को इस शहर को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं को लेकर इस इलाके के ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लोग उत्साहित हैं। इस भीड़भाड़ वाले इलाके में जहां गाड़ियों की पार्किंग का इंतजाम और जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।

Sat, 4 April 2026 02:32 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
सीएम योगी कल इस शहर को देंगे दो बड़ी सौगातें, दुकान और पार्किंग दोनों का होगा इंतजाम

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लिए गुड न्यूज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को घंटाघर में बनी शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग और व्यावसायिक भवन की सौगात देंगे। वहीं, विरासत गलियारा के प्रभावित व्यावसायियों के लिए पाण्डेयहाता में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स सह भूमिगत पार्किंग की परियोजना का भूमि पूजन-शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ 2 करोड़ रुपये से हुए घंटाघर के सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं की वजह से गोरखपुर के इस भीड़भाड़ वाले इलाके में जहां गाड़ियों की पार्किंग का इंतजाम और जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं विरासत गलियारा में जिन व्यवसायियों की दुकानें प्रभावित हुईं उनकी दुकानों का इंतजाम भी हो जाएगा।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28.26 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण और 34.44 करोड़ रुपये की एक परियोजना का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों संग परियोजनाओं का निरीक्षण कर लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM योगी आज नर्सिंग ऑफिसरों को देंगे नियुक्ति पत्र, छह महीने से लटकी थी प्रक्रिया

दोनों परियोजनाओं को लेकर इस इलाके के ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लोग उत्साहित हैं। घंटाघर क्षेत्र का बाजार गोरखपुर में खरीदारी के प्रमुख केंद्र है। इस इलाके में सुव्यवस्थित दुकानें और जाम की समस्या का समाधान होने से शहर के लोगों को यहां आने-जाने और अपनी जरूरत का समान खरीदने में काफी आसानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश से मुआवजा बंटना शुरू, 10 हजार किसानों को मिले 4.60 करोड़

बसन्तपुर घंटाघर स्थित शहीद बन्धु सिंह पार्क में शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग और व्यावसायिक भवन का निर्माण 15340 वर्ग मीटर में हुआ है। शीतला माता मंदिर निर्माण के साथ रामलीला मंचन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। विरासत गलियारा से प्रभावित 43 दुकानदारों को यहां कारोबार के लिए जगह मुहैया होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन दो खेल पुरस्कारों में अब मिलेंगे 10-10 लाख, सीएम योगी का ऐलान

यह गोरखपुर शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स होगा। वहीं, पाण्डेयहाता में कामर्शियल काम्प्लेक्स मय बेसमेन्ट पार्किंग का निर्माण 1719 वर्गमीटर में होगा। जानकारों का कहना है कि यह एक खूबसूरत का कामर्शियल काम्प्लेक्स होगा जहां हर चीज सुव्यवस्थित नजर आएगी। दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को सुविधा होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।