cm yogi adityanath slams akhilesh yadav noida visit jpnic gomti riverfront scam आज नोएडा पहुंच गए, JPNIC से गोमती रिवर फ्रंट तक CM योगी का अखिलेश पर चुन-चुनकर हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आज नोएडा पहुंच गए, JPNIC से गोमती रिवर फ्रंट तक CM योगी का अखिलेश पर चुन-चुनकर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए जेपीएनआईसी और गोमती रिवर फ्रंट को भ्रष्टाचार का मॉडल बताया।

Sun, 29 March 2026 05:57 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
आज नोएडा पहुंच गए, JPNIC से गोमती रिवर फ्रंट तक CM योगी का अखिलेश पर चुन-चुनकर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 665 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने अखिलेश यादव के नोएडा दौरे पर तंज कसते हुए कहा, "जो मुख्यमंत्री रहते हुए कभी नोएडा जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, वे आज विभाजनकारी राजनीति के लिए वहां पहुंच गए हैं।" मुख्यमंत्री ने सपा शासनकाल की परियोजनाओं को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए जनता की गाढ़ी कमाई की 'डकैती' करार दिया। एक के बाद एक चुन-चुनकर अखिलेश यादव पर हमला किया।

सीएम योगी ने अखिलेश यादव के राजधानी में बनने वाले दो ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि जेपीएनआईसी बिल्डिंग का डीपीआर मात्र 200 करोड़ रुपये था, लेकिन उस पर 800 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए और वह आज भी अधूरी है। इसी तरह गोमती रिवर फ्रंट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 300 करोड़ के प्रोजेक्ट पर 1400 करोड़ रुपये बहा दिए गए, फिर भी काम पूरा नहीं हुआ। योगी ने कड़े लहजे में कहा, "यह विकास नहीं, बल्कि जनता के पैसे की लूट है। ये लोग किस मुंह से विकास की बात करते हैं, इन्हें शर्म भी नहीं आती।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को सशक्त बनाने की सीएम योगी की बड़ी पहल, इन कार्यों में अब सक्रिय भूमिका

भर्ती प्रक्रिया में 'जीरो टॉलरेंस' और पारदर्शिता

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले नौकरियां निकलते ही वसूली शुरू हो जाती थी। उन्होंने अमेठी की एक नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज एक 'यादव बेटी' का चयन उसकी योग्यता पर हुआ है, जबकि पुरानी सरकार में बिना पैसे दिए यह संभव नहीं था। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के भविष्य के साथ किसी ने खिलवाड़ करने की कोशिश की, तो उसकी वह हालत करेंगे जो नजीर बन जाएगी। उन्होंने गर्व से कहा कि यूपी अब 'बीमारू' राज्य से निकलकर देश का 'ग्रोथ इंजन' बन चुका है।

लॉकडाउन और तेल की अफवाहों पर राष्ट्रद्रोह की चेतावनी

दुनियाभर में जारी उथल-पुथल के बीच सीएम योगी ने देश में फैलाई जा रही अफवाहों पर जनता को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लॉकडाउन लगने और सिलेंडर में गैस कम होने जैसी अफवाह फैला रहे हैं। योगी ने स्पष्ट किया, "अफवाह फैलाना भी राष्ट्रद्रोह है। जब देश की लीडरशिप आपके साथ है, तो चिंता क्यों कर रहे हैं? जिन्हें जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया है, वही अब हताशा में ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो जेवर एयरपोर्ट बसपा सरकार में बन जाता, मोदी के बाद मायावती ने कांग्रेस को घेरा
ये भी पढ़ें:काशी विश्वनाथ का क्राउड मैनेजमेंट बना मॉ़डल, सिस्टम समझने खुद आ रहे CM मोहन यादव

जेवर एयरपोर्ट अब रोजगार का हब

जेवर एयरपोर्ट की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो क्षेत्र कभी अपराध का गढ़ था, जहां शाम को कोई गुजरने की हिम्मत नहीं करता था, आज वहां विश्वस्तरीय एयरपोर्ट बन गया है। इससे एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वहां फिल्म सिटी और सेमीकंडक्टर यूनिट जैसी बड़ी परियोजनाएं आ रही हैं, जो यूपी को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।