cm yogi adityanath gorakhpur visit law and order strict instructions development projects compensation update किसी भी स्थिति में न हो कानून-व्यवस्था से समझौता, सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किसी भी स्थिति में न हो कानून-व्यवस्था से समझौता, सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए। सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर में समीक्षा बैठक  की।

Tue, 10 March 2026 06:44 AMYogesh Yadav गोरखपुर, निज संवाददाता
share
किसी भी स्थिति में न हो कानून-व्यवस्था से समझौता, सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

शहर में एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में सोमवार रात अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विकास परियोजनाओं में प्रभावितों को जल्द ही मुआवजा देने और निवेश को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। शहर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन और गोड़धोइया नाला निर्माण जैसे कार्यों को समय पर पूरा करने तथा शहर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार शाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने गुरु श्री गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर और आसपास चल रही प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विरासत गलियारा, पादरी बाजार ओवरब्रिज, पिपराइच फोरलेन मार्ग सहित अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन प्रभावित न हो और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM योगी की मां पर टिप्पणी से आक्रोश, मौलाना का सिर काटने पर 21 लाख इनाम का ऐलान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन लोगों की भूमि या संपत्ति परियोजनाओं की जद में आ रही है, उन्हें शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्य में कोई बाधा न आए। अधिकारियों ने बताया कि पैडलेगंज-ट्रांसपोर्टनगर सिक्स लेन फ्लाईओवर और पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन मार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा गोड़धोइया नाले का निर्माण भी समय पूरा हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मार्च में ही मई जैसी गर्मी, इस शहर में टूटा 50 साल का रिकार्ड
ये भी पढ़ें:LPG पर युद्ध का असर शुरू: कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी रुकी, घरेलू पर नए नियम

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों को किसी प्रकार की समस्या न हो और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक माहौल बनाया जाए। उन्होंने जीडीए की कन्वेंशन सेंटर परियोजना, रामगढ़ताल रिंग रोड और गीडा क्षेत्र में संचालित उद्योगों तथा प्रस्तावित नई इकाइयों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने नगर निगम के कार्यों की भी समीक्षा में शहर में सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात करीब आठ बजे लखनऊ प्रस्थान कर गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।