moradabad weather update march heatwave record broken minimum temperature 20 degrees 50 years record UP Weather: यूपी में मार्च के दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी, इस शहर में टूटा 50 साल का रिकार्ड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में मार्च के दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी, इस शहर में टूटा 50 साल का रिकार्ड

यूपी में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही मई जैसी भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, दिन का पारा पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक रहा।

Tue, 10 March 2026 06:19 AMYogesh Yadav मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share
UP Weather: यूपी में मार्च के दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी, इस शहर में टूटा 50 साल का रिकार्ड

मार्च के पहले हफ्ते तक ठंड का अहसास हो रहा था, जबकि दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। सोमवार को दिन के समय चिलचिलाती धूप के साथ ही हवा में खासी गर्माहट महसूस की गई। दोपहर में कुछ देर तो लू चलने जैसा आभास हुआ। इस बार मार्च के महीने में गर्मी पिछले रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान पिछले 12 साल में सबसे अधिक रिकार्ड किया गया, जबकि रात में अधिकतक तापमान में 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मार्च के दूसरे हफ्ते में रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मुरादाबाद में कम से कम पिछले पचास सालों में पहली बार मार्च के दूसरे हफ्ते में ही रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। मौसम के साफ बना रहने के चलते तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ की गैरहाजिरी ने बनाए अप्रत्याशित गर्मी के हालात

मुरादाबाद। पिछले करीब सवा महीने से पश्चिमी विक्षोभ का नामोनिशान नहीं होने से मौसम के तेवर अप्रत्याशित तौर पर काफी ज्यादा गर्म हो उठे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अमूमन, फरवरी के पूरे महीने और मार्च के पहले पखवाड़े में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव काफी रहता है। जिसके चलते पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और मैदानों में भी हो जाने वाली बारिश मौसम को सर्द बनाए रखती है। अमूमन, मार्च के आखिरी हफ्ते से ही तापमान तेजी से बढ़ना शुरू होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG पर युद्ध का असर शुरू: कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी रुकी, घरेलू पर नए नियम

चढ़ते पारे पर 15 को लग सकता है ब्रेक

मुरादाबाद। मौसम विभाग ने मुरादाबाद में 15 मार्च को आसमान पर आंशिक तौर से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो सकती है। निर्धारित पूर्वानुमान के अनुरूप अगर बारिश हुई तो तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने के सिलसिले पर ब्रेक लग सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ-प्रयागराज ही नहीं, मुरादाबाद और बरेली का सफर भी होगा आसान
ये भी पढ़ें:कौन हैं स्वाति अघोरी? आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की ली जिम्मेदारी, क्या कनेक्शन

राजकीय मौसम वेधशाला प्रभारी निसार अहमद अंसारी के अनुसार सामान्य तौर पर मुरादाबाद में मार्च के महीने का मौसम गर्मी और सर्दी का मिश्रित प्रभाव लिए रहता है, लेकिन इस बार अप्रत्याशित तौर पर तापमान काफी अधिक बढ़ गया है। विशेष रूप से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड होने की वजह से गर्मी काफी अधिक महसूस की जा रही है।

बीस साल में दर्ज तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2026 32 20

2025 31 18

2024 30 16

2023 30 17

2022 31 18

2021 28 15

2020 31 17

2019 28 16

2018 29 18

2017 27 17

2016 31 17

2015 28 19

2014 34 16

2013 24 04

2012 27 17

2011 29 14

2010 30 16

2009 31 17

2008 26 14

2007 29 16

2006 31 15

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।