chaos erupts in this district over speeding bike stone pelting in two groups यूपी के इस जिले में तेज रफ्तार बाइक चलाने पर बवाल, जमकर चले पत्थर; 17 घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में तेज रफ्तार बाइक चलाने पर बवाल, जमकर चले पत्थर; 17 घायल

रविवार की रात में दो बाइक पर सवार 4 युवक गांव की सड़क पर तेज गति से चला रहे थे। इसी दौरान सरफराज खान के घर के सामने खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची अरलीजा पुत्री इरशाद चोट लगने से बाल-बाल बच गई। बच्ची की मां ने बाइक सवार युवकों से गांव में धीरे वाहन चलाने को कहा। उन्हें चोट लग सकती है। 

Sun, 22 Feb 2026 11:01 PMAjay Singh हिटी, ब्रह्मपुर/चौरीचौरा (गोरखपुर)
share
यूपी के इस जिले में तेज रफ्तार बाइक चलाने पर बवाल, जमकर चले पत्थर; 17 घायल

यूपी के गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के महुअरकोल गांव में रविवार की रात में गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर हुई कहासुनी से दो समुदायों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों से 17 लोग घायल हो गए। आरोप है कि बवालियों ने पुलिस से भी उलझने का प्रयास किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात में दो बाइक पर सवार चार युवक गांव की सड़क पर तेज गति से चला रहे थे। इसी दौरान सरफराज खान के घर के सामने खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची अरलीजा पुत्री इरशाद चोट लगने से बाल-बाल बच गई। बच्ची की मां जहरुन्निशा ने बाइक सवार युवकों से गांव में धीरे वाहन चलाने को कहा। उन्हें चोट लग सकती है। युवक यह कहकर चले गए कि चोट लगी तो है नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बड़ी लापरवाही: मोर्चरी में रखे शव के आंख-कान को चूहों ने कुतरा

कुछ देर बाद वही युवक दर्जनों लोगों के साथ वापस लौटे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में 17 लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह और एसओ झंगहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में चाय के बाद खाने के लिए पत्नी का कत्ल, पति ने प्रेशर कुकर से मार डाला

बाइक छोड़कर फरार हुए

मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोग सरफराज के दरवाजे पर अपनी चार बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों बाइक कब्जे में लेकर गोबड़ौर पुलिस चौकी भेज दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस एहतियातन गश्त कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।