Major negligence Azamgarh Deep freezer out order rats gnaw at eyes and ears corpse mortuary यूपी में बड़ी लापरवाही: डीप फ्रीजर खराब, मोर्चरी में रखे शव के आंख-कान को चूहों ने कुतरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बड़ी लापरवाही: डीप फ्रीजर खराब, मोर्चरी में रखे शव के आंख-कान को चूहों ने कुतरा

आजमगढ़ में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक वृद्ध महिला के शव के आंख और कान चूहों ने कुतर दिया।

Sun, 22 Feb 2026 10:36 PMDinesh Rathour आजमगढ़
share
यूपी में बड़ी लापरवाही: डीप फ्रीजर खराब, मोर्चरी में रखे शव के आंख-कान को चूहों ने कुतरा

यूपी के आजमगढ़ में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक वृद्ध महिला के शव के आंख और कान चूहों ने कुतर दिया। खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा, स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, तहबरपुर सीएचसी में 10 जनवरी को करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला को स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 14 फरवरी को उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। नियमानुसार 72 घंटे बाद जब पुलिस पोस्टमार्टम कराने पहुंची तो शव सील नहीं था और आंख और कान का हिस्सा कुतरा हुआ मिला। उसी दौरान किसी ने फोटो खींच ली, जो चार दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

लोगों का आरोप है कि मोर्चरी में न तो पर्याप्त सुरक्षा है और न ही स्वच्छता की समुचित व्यवस्था। शवों को सुरक्षित रखने के लिए लगे आठ डीप फ्रीजर में से अधिकतर खराब पड़े हैं। उधर, सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तंगी से जूझ रहे अधेड़ ने उजाड़ा था परिवार, पांच लोगों की आत्महत्या से उठा पर्दा

झांसी मेडिल कॉलेज में महिला के शव पर रेंगते मिले थे कॉकरोच

आजमगढ़ की मोर्चरी में शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने का मामला कोई पहला नहीं है। दिसंबर में झांसी से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। मेडिकल कॉलेज में रखा महिला का शव कुतरा हुआ मिला था। लाश पर कॉकरोच घूमते मिले थे। गुरसराय क्षेत्र के सिरबो गांव में अपने मायके में रहने वाली क्रांति देवी ने पति से विवाद के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव फ्रीजर में रखा गया था। जब परिजन अगले दिन शव लेने आए तो वे यह देखकर दंग रह गए कि शरीर के कुछ हिस्से, जिनमें आंखें, हाथ और कान शामिल थे, कुतरे हुए थे। शायद चूहों ने कुतरा हो। उन्होंने शरीर पर कॉकरोच भी रेंगते हुए देखे। मामला तुरंत मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए थे।

चार महीने पहले मोर्चरी में रखे शव से गायब मिली थीं आंखें

चार महीने पहले गोंडा जिले में शव से आंखें गायब होने का मामला सामने आया था। तब शव मोर्चरी में रखा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया था। हालांकि बाद में उन्हें शांत करवाया गया था। परसपुर थाना क्षेत्र के रायपुर शिवगढ़ निवासी कौशलेंद्र सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई थी। रात में मौत के बाद शव अस्पताल भेजा गया। रात के कारण शव को बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की मार्च्यूरी में रखा गया था। सुबह पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के लिए मार्च्यूरी खोली गई तो शव की दोनों आंखें क्षतिग्रस्त मिलीं। इस पर परिजनों ने नाराजगी जताई थी। परिजनों ने शव की हालत देखकर हंगामा कर दिया। यहां तक की परिजन अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे लेकिन नगर कोतवाल के समझाने पर मान गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।