VHP का झंडा उतार भीम आर्मी का लगाने पर बवाल; ईंट-पत्थर चले, पथराव में दो दारोगा घायल
आजमगढ़ में स्मृति द्वार पर विश्व हिंदू परिषद का झंडा उतार कर भीम आर्मी पार्टी का झंडा लगाने को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्ष में ईंट पत्थर चलने गले। बीच बाचाव के लिए पहुंचे, पथराव में दो दरोगा घायल हो गए।

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर के गोपालपुर गांव में रविवार को स्मृति द्वार पर विश्व हिंदू परिषद का झंडा उतार कर भीम आर्मी पार्टी का झंडा लगाने को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्ष में ईंट पत्थर चलने गले। बीच बाचाव के लिए पहुंचे, पथराव में दो दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने विवाद को शांत कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शरारती तत्वों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
VHP का झंडा उतारकर भीम आर्मी का लगाने पर बवाल
मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर गौतम नगर गोपालपुर गांव के प्रवेश मार्ग पर स्व. बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार बना है। स्मृति द्वार पर पहले से विश्व हिंदू परिषद का केशरिया झंडा लगा हुआ था। कुछ युवकों ने विश्व हिंदू परिषद का झंडा हटाकर वहां भीम आर्मी का झंडा लगा दिया। ग्रामीणों ने जब स्मृति द्वार पर पार्टी का झंडा लगा देखा तो उन्होंने आपत्ति जताई। इसी दौरान झंडा लगाने वाले युवकों से ग्रामीणों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की के साथ झड़प के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव होने भगदड़ मच गई। बीच बचाव के लए पहुंचे उप निरीक्षक उमेश सिंह और उप निरीक्षक राम गोपाल पथराव में से घायल हो गए।
पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों का शांत कराया
विवाद की जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष से लोग जुटने लगे। जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पथराव की खबर मिलने पर मेंहनगर थानाध्यक्ष निहार नन्दन कुमार पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने स्मृति द्वार पर पूर्व में लगे विश्व हिंदू परिषद के झंडे को लगवा दिया। थानाध्यक्ष ने घटना को उच्च अधिकारियों से अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम मेंहनगर प्रशांत कुमार, सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, देवगांव और तरवां थाने की पुलिस फोर्स भी आ गई।
शरारती तत्वों की तलाश में जुटी पुलिस, खंगाल रही CCTV
पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तनाव को देखते हुए स्मृति द्वार के पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विवाद के बाद एक घंटे तक मची रही अफरा तफरी
गोपालपुर गांव के प्रवेश मार्ग पर स्व. बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार पर झंडा लगाने का विवाद सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ। इसके बाद बवाल बढ़ता ही गया। करीब एक घंटे तक अफरा तफरी रही। पथरारव होने बाद आस-पास के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने दुकानें खोली।




साइन इन