car of the wedding party collided with a tree in Orai three youths died उरई में तेज रफ्तार का कहर, बारातियों की कार पेड़ से भिड़ी, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उरई में तेज रफ्तार का कहर, बारातियों की कार पेड़ से भिड़ी, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

  • उरई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मंगलवार रात तेज रफ्तार बारातियों की एक कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दूल्हे के भाई समेत तीन युवक घायल हो गए।

Wed, 22 Jan 2025 08:49 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
उरई में तेज रफ्तार का कहर, बारातियों की कार पेड़ से भिड़ी, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

यूपी के उरई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मंगलवार रात तेज रफ्तार बारातियों की एक कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दूल्हे के भाई समेत तीन युवक घायल हो गए। तीनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। कार सवार कानपुर देहात से उरई बारात में आ रहे थे। वहीं, इस घटना से गांव में मातम पसर गया।

ये घटना चुर्खी थाना क्षेत्र के ककहरा के सुवाखर खेड़ा मंदिर के पास का है। कानपुर देहात के जैसलपुर निवासी नरेंद्र सिंह के बेटे ज्ञानेंद्र की मंगलवार रात उरई में शादी थी। बारात में 25 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, 26 वर्षीय विनय प्रताप सिंह, 20 वर्षीय राघव दीक्षित के अलावा दूल्हे ज्ञानेंद्र के भाई धीरेंद्र, नितिन, रिशु पांडेय कार से श्रीराम गार्डन उरई आ रहे थे। सुवाखर खेड़ा मंदिर के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार राघव, विनय प्रताप और लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। धीरेंद्र और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी पर चुर्खी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी को मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर परिजन बिलखते हुए पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गन्ना क्रेशर में फंसने से किशोर की मौत, संचालक ने बोरी में रखकर घर भेज दिया शव
ये भी पढ़ें:रिटायर्ड दरोगा के बेटे की दबंगई, सरेआम सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा

सगाई के कुछ घंटे बाद ही युवक की सड़क हादसे में मौत

उधर,झांसी-ललितपुर हाईवे पर मंगलवार शाम भीषण हादसा हो गया। बड़ोरा चौराहा पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गई। हादसे में ललितपुर से सगाई करके लौट रहे युवक और उसके 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी से कार बाहर निकाली गई और फिर कार को काटकर शव निकाले गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।