young man dies after getting stuck in sugarcane crusher operator sends body home in a sack गन्ना क्रेशर में फंसने से किशोर की मौत, संचालक ने बोरी में रखकर घर भेज दिया शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गन्ना क्रेशर में फंसने से किशोर की मौत, संचालक ने बोरी में रखकर घर भेज दिया शव

  • सीतापुर में गन्ना क्रेशर में फंसने से मंगलवार की रात एक नाबालिग मौत हो गई। साथ में किशोर के पिता भी काम कर रहे थे। सदमे में वह मौके पर ही बेहोश हो गए। उन्होंने क्रेशर संचालक पर बोरी में शव रखकर घर भेजने का आरोप लगाया।

Wed, 22 Jan 2025 03:18 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सीतापुर
share
गन्ना क्रेशर में फंसने से किशोर की मौत, संचालक ने बोरी में रखकर घर भेज दिया शव

यूपी के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना थानगांव इलाके में लगे गन्ना क्रेशर पर मंगलवार की रात एक नाबालिग मौत हो गई। साथ में किशोर के पिता भी काम कर रहे थे। सदमे में वह मौके पर ही बेहोश हो गए। उधर, होश में आने के बाद मृतक के पिता ने क्रेशर संचालक पर बोरी में शव रखकर घर भेजने का आरोप लगाया। उधर, मृतक नाबालिग अपने घर का इकलौता चिराग था। परिजनों का रो रोकर बुराल हाल है।

थानगांव थाने के खरेहटी के रनहे वाले विनीत तिवारी 15 साल का बेटे विकास तिवारी हलीमनगर-रेउसा सड़क पर तरसेवरा में स्थित जहीर के क्रेशर पर काम करते थे। मंगलवार रात करीब दो बजे विकास क्रेशर में फंस गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि यह घटना देखकर वह मौके पर ही बेहोश हो गए। जबकि उनके बेटे का शव बोरी में भरकर क्रेशर संचालक उसके दरवाजे रात को छोड़कर चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सगाई करके दोस्तों के साथ लौट रहा था युवक, ट्रक में जा घुसी कार, तीनों की मौत
ये भी पढ़ें:जेल से निकलकर की कानून की पढ़ाई फिर खुद लड़ा केस; अब इस युवक पर बनेगी फिल्म

उधर जानकारी मिलने पर सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही विधायक ज्ञान तिवारी ने इंस्पेक्टर थानगांव उमेश चन्द्र चौरसिया से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। क्रेशर संचालक थाना रेउसा के कोठार के रहने वाले यानी खां के बेटे जहीर के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर थानगांव उमेश चन्द्र चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।